फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली दल 1920 ने साधा पंजाब सरकार पर निशाना

Wed, 26 Nov 2014 10:57 PM IST
जालंधर।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कश्मीर में परिवारवाद पर दिया गया बयान ढकोसला है। ये बात बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में अकाली दल 1920 के प्रधान रविइंदर सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि परिवारवाद की बातें करने वाले पीएम मोदी पंजाब में बादल परिवार की जड़े मजबूत कर रहे हैं।
विज्ञापन



दूसरे राज्य में जाकर नरेंद्र मोदी इस तरह का बयान क्यों दे रहे हैं? रविइंदर सिंह ने हरियाणा में बनी अलग गुरुद्वारा कमेटी पर खुशी जाहिर की। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में बनी एसजीपीसी बादल एंड कंपनी के इशारे पर काम कर रही है। जो भी जत्थेदार बादल सरकार की खिलाफत करता है उसे हटा दिया जाता है। जब तक एसजीपीसी से बादल परिवार का दबाव खत्म नहीं होता वे कोई भी फैसला लेने में सक्षम नहीं हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें कम होने के बावजूद आम इस्तेमाल में आने वाली चीजों के दाम नहीं गिर रहे हैं। किसानों को अपनी फसल का मेहनताना लेने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही हैं। मंहगाई के कारण जनता पिस रही है लेकिन पंजाब सरकार आंखें मूंदे बैठी है।
विज्ञापन



उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में फैल रहे नशे को खत्म करने के लिए पंजाब सरकार असफल साबित हुई है। उन्होंने पंजाब में फैल रहे नशे के कारण  ढूंढने के लिए केंद्रीय एजेंसी से जांच करवाने की भी मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में बादल सरकार होने के कारण मामले की सही जांच होना संभवन नहीं है।


सिद्धू की ओर से की गई बयानबाजी पर उन्होंने कहा कि इस तरह की बात सिद्धू बादल साहब की मौजूदगी में कई बार कर चुके हैं। बादल साहब तब भी चुप रहते थे और अब भी चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने सिद्धू के बयान को गलत बताया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें