फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: अमृतसर मेडिकल कॉलेज में और बेहतर होंगी स्वास्थ्य सेवाएं, सरकार ने मंजूर किए 134 करोड़, जरूरी मशीनें मंगाई जाएंगी

Sat, 30 Oct 2021 04:38 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में बेहतर सुविधाएं देने के लिए पंजाब सरकार ने 134 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इससे एसटीपी, सीवरेज जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए काम किए जाएंगे और नई मशीनें खरीदी जाएंगी।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल के बाद अब नई पंजाब सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर करने की कवायद शुरू कर दी है। इसी कड़ी में अमृतसर मेडिकल कॉलेज में भी स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा। इसके लिए सरकार और 134 करोड़ रुपये देने जा रही है। इस राशि को स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही एसटीपी, सीवरेज जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए खर्च किया जाएगा। इसके साथ ही जरूरी मशीनें भी मंगाई जाएंगी। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : लुधियाना: डीजल 100 के पार, सात नवंबर से सुबह सात से शाम पांच बजे तक ही मिलेगा तेल, 22 नवंबर को पूरा दिन बंद रहेंगे पेट्रोल पंप

सरकारी मेडिकल कॉलेज और गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर में 134.64 करोड़ रुपये की और नई योजनाओं की मंजूरी प्रक्रिया अधीन हैं। इस राशि से मेडिकल कालेज में एसटीपी, ईटीपी, सिवरेज लाइन, वार्डन हाउस, ओपन एयर थिएटर, डाक्टरों की रिहायश, लड़कों का नया हास्टल, खेल सुविधाएं, टीबी अस्पताल, मॉडल ब्लड बैंक, ट्रामा सेंटर, इमरजेंसी ब्लाक का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रामा सेंटर, इमरजेंसी ब्लाक को छोड़ कर बाकी सभी काम दिसंबर, 2022 तक पूरे किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। ट्रामा सेंटर, एमरजेंसी ब्लाक को पूरा करने करने का लक्ष्य मार्च, 2023 निधार्रित किया गया है। पंजाब सरकार की ओर से भी कहा गया है कि सभी कामों को तय समय पर ही किया जाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें