फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: सुरेश रैना के फूफा-भाई की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार, सरगना समेत 11 फरार

Wed, 16 Sep 2020 12:14 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह
विज्ञापन

पठानकोट के थरियाल में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा और भाई के कत्ल और लूट का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले में  झुंझनू (राजस्थान) के तीन लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं, मास्टरमाइंड सहित 11 लोग अभी फरार हैं। एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने बुधवार दोपहर मिनी सचिवालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मामले की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक वारदात में तीन महिलाओं के अलावा जगरांव, पठानकोट और लुधियाना के तीन लोग शामिल हैं। इनके अलावा सभी आरोपी झुंझनू के रहने वाले हैं और वहीं झुग्गियों में रहते हैं। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने दो अंगुठियां, चेन और 1530 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस इस मामले में 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की थी। 

विज्ञापन


ऐसे दिया वारदात को अंजाम 
एसएसपी खुराना ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सावन उर्फ मैचिंग ने पूछताछ में बताया कि वह अपने गैंग के अन्य सदस्यों के साथ 12 अगस्त को झुंझनुं के चिड़ावा और पिलानी से ऑटो में पठानकोट के लिए निकला। गैंग में नौसो उर्फ इस्लाम, रशीद उर्फ चलदा फिरदा, रेहान उर्फ सोनू, जुबराना, वाफीला और तवज्जल बीबी, शाहरुख खान उर्फ लुकमान और एक अन्य व्यक्ति शामिल था। 

इसके बाद गैंग के सभी सदस्य जगरांव पहुंचे। यहां से उनके साथ रिंडा उर्फ काजम, उसका बेटा गोलू और साजन उर्फ आमिर भी उनके साथ हो लिए। लुधियाना से ही इन्होंने एक हॉर्डवेयर की दुकान से आरी, प्लास, पेचकस और कुछ कपड़े खरीदे। 14-15 की रात उन्होंने जगरांव में एक वारदात को अंजाम दिया और पठानकोट के लिए रवाना हो गए। यहां पहुंचकर उन्हें पठानकोट निवासी संजू उर्फ छज्जू मिला, जो पहले ही इलाके की रेकी कर चुका था। 

यह भी देखें- हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-
विज्ञापन



 

विज्ञापन

पठानकोट के व्यक्ति ने गैंग की महिलाओं के साथ की रेकी

सावन ने पूछताछ में बताया कि छज्जू ने रशीद, नौसो, जुबराना, वाफीला और तवज्जल बीबी से माधोपुर और थरियाल में रेकी करवाई। छज्जू पहले से ही इस इलाके को काफी अच्छे से जानता था। 19 की रात 8 बजे उन्होंने रैना के फूफा की कोठी और आसपास के 2-3 घरों को टारगेट बनाने की योजना बनाई। तीन ग्रुप में बंटे आरोपियों ने सफेदे के पेड़ से मोटी लकड़ियां तोड़ीं और पास की ही एक शटरिंग की दुकान पर पहुंचे। वहां से वे एक सीढ़ी चुरा लाए। 

इसके बाद आरोपियों ने पहले घर के सामने सीढ़ी लगाई तो टाइलों के गोदाम में जा पहुंचे। इसके बाद दूसरे घर की दीवार पर सीढ़ी लगाकर चढ़े तो वह खाली निकला। तीसरे घर की पिछली तरफ सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़ते ही उन्हें सो रहे रैना के फूफा अशोक, उनका बेटा कौशल और बुआ आशा दिखी। इसके बाद आरोपी नौसो, रशीद, शाहरुख खान, साजन और रिंडा ने इनके सिर पर डंडों से ताबड़तोड़ वार किए। इस हमले के बाद ये लोग सीढ़ियों से नीचे उतरे और कमरे में सो रहे अपिन और सत्या देवी पर टूट पड़े।

इसके बाद आरोपी लूट को अंजाम देकर वहां से फरार हो गए। सभी ने बैगों में भरे सामान, नकदी और गहनों को एक खुली जगह पर जाकर बांटा। वारदात के बाद सभी अलग समूहों में बंट गए। इसके बाद साजन, रिंडा और गोलू जगरांव चले गए। नौसो, रशीद, रेहान, जुबराना, वाफिला और तवज्जल बीबी राजस्थान की ओर निकल गए। सावन ने बताया कि वह मोहब्बत और शाहरुख खान के साथ यहीं रुक गया। बाकी लोगों ने उन्हें कहा कि वे यहीं पर रहकर और शिकार तलाशें। वे एक महीने बाद फिर आकर वारदात करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें