फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार लेकर आई नई स्कीम, गरीब वर्ग के लोगों को मिलेंगे 25 हजार घर

Thu, 03 Nov 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने शुरू की प्रधानमंत्री आवास योजना की तैयारी - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की तैयारी शुरू कर दी है। इसके पहले चरण में गरीब वर्ग के लोगों को 25 हजार घर दिए जाएंगे। ईडब्ल्यूएस की कीमत चार लाख होगी और एलआईजी फ्लैट छह लाख में दिया जाएगा। यह जानकारी मुख्य सचिव सर्वेश कौशल ने राज्यस्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक के दौरान दी।
विज्ञापन


कौशल ने सभी बैंकों और वित्तीय संस्थाओं से कहा कि वे स्वेच्छा से लाभपात्रियों को कर्ज सुविधा मुहैया कराएं। कर्ज देने वाली प्रमुख संस्थाओं को भी इसमें भागीदार बनना चाहिए। बैठक में बताया गया कि इन मकानों के लिए जमीन पहले ही आवास निर्माण विभाग व पुडा के अधीन है। इनमें ग्राउंड केसाथ तीन-तीन मंजिल बनाई जाएंगी। निर्माण केलिए संभावित स्थानों की पहचान कर ली गई है। प्रधानमंत्री की ओर से शुरू की गई इस स्कीम को लागू करने के लिए पुडा को नोडल एजेंसी बनाया गया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

पंजाब सरकार ने शुरू की प्रधानमंत्री आवास योजना की तैयारी

सीएम बादल - फोटो : File Photo
पुडा के मुख्य प्रशासक मनवेश सिद्धू ने बताया कि राज्य के 17 कस्बों केलिए आए 41 हजार आवेदनों का डिजिटल रिकार्ड पुडा ने हासिल कर लिया है। आवासों के निर्माण केटेंडर सौंपने से लेकर कब्जा देने में 18 माह लगेंगे।

पहले चरण में आवास हासिल करने वालों को ईडब्ल्यूएस के लिए दस हजार और एलआईजी फ्लैट केलिए 25 हजार रुपये पेशगी देने होंगे। इसका इस्तेमाल सिर्फ निर्माण समय के दौरान पूर्व ईएमआई ब्याज की पूर्ति संबंधी लाभपात्री की ओर से की गई लापरवाही की भरपाई के लिए ही किया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव सतीश चंद्रा, प्रधान सचिव विश्वजीत खन्ना भी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें