फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सरकार का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मेघालय के दौरे पर, गृहमंत्री से की मुलाकात

Thu, 20 Jun 2019 10:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

शिलांग के बड़ा बाजार की सिख कालोनी और स्थानीय म्यूनिसिपल कमेटी के बीच पिछले साल से विवाद चल रहा है। एमसी सिखों की कालोनी को हटाकर रास्ता चौड़ा करना चाह रही है। इसी मामले को लेकर पंजाब सरकार का एक चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को मेघालय के गृहमंत्री जेम्स के संगमा से मिला।

विज्ञापन


मुलाकात में इस मसले को जल्द और सुखदायक हल निकालने की अपील की। प्रतिनिधिमंडल ने मेघालय सरकार द्वारा इस मुद्दे पर गठित उच्च शक्ति प्राप्त समिति से भी अपील की कि किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सिख परिवारों की सभी चिंताओं पर विचार किया जाए। यह प्रतिनिधिमंडल पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से भेजा गया है। 

प्रतिनिधिमंडल ने गृहमंत्री को शिलांग के पंजाबी लेन एरिया में दशकों से रह रहे सिख परिवारों की सुरक्षा को भी यकीनी बनाने की अपील की। उन्होंने महसूस किया कि मेघालय सरकार को भाईचारे में विश्वास कायम रखने के लिए इस तरफ और कदम उठाए जाने चाहिए।
विज्ञापन


गृहमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को अवगत करवाया कि मुख्यमंत्री कोनराड संगमा पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ लगातार संपर्क में हैं और कैप्टन जो खुद निगरानी और जायजा ले रहे हैं, को स्थिति बारे अवगत करवाते रहेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें