बता दें कि शिक्षा सत्र के दौरान सिलेबस बदलने के नाम पर बेजा किताब खरीदने पर जोर दिया जाता है। केवल प्रकाशक बदलता है लेकिन कंटेंट में कोई बदलाव नहीं होता।
तीन साल तक नहीं बदलेंगे ड्रेस
स्कूल ड्रेस से संबंधित दिशा-निर्देशों को जारी करते हुए कहा गया है कि स्कूल ड्रेस कम से कम तीन वर्ष के लिए लागू रहेंगी और इस दौरान ड्रेस के रंग और डिजाइन में किसी किस्म की कोई तब्दीली नहीं की जाएगी। ड्रेस के रंग, डिजाइन, टेक्सचर, मैटीरियल संबंधी सारी जानकारी स्कूल की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाए।
हिदायतों को लागू करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। जिन स्कूलों की वेबसाइट नहीं है, उन्हें वेबसाइट बनवाकर जानकारी अपलोड करनी होगी। किताबों और ड्रेस के मामले में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसकी निगरानी के लिए अधिकारियों को औचक निरीक्षण करने का आदेश भी दिया गया है। हिदायतों का पालन ना करने वाले स्कूलों के एनओसी रद्द कर दिए जाएंगे।
-विजय इंद्र सिंगला, शिक्षा मंत्री, पंजाब