फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के लिए 16 लैंड क्रूजर, मंत्रियों, नौकरशाहों के लिए 400 से अधिक लग्जरी वाहन खरीदेगी पंजाब सरकार

Fri, 19 Oct 2018 05:47 PM IST
चंडीगढ़ (भाषा)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
विज्ञापन

पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों और नौकरशाहों के लिए 400 से अधिक लग्जरी वाहनों को मंजूरी प्रदान की है। परिवहन विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इन नए वाहनों के खरीदे जाने से राजकोष पर लगभग 80 करोड़ रुपये का भार पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन


परिवहन विभाग के एक आदेश के मुताबिक नियमों के तहत विभाग ने मुख्यमंत्री के लिए दो बुलेट प्रूफ सहित 16 लैंड क्रूजर, उनके कर्मचारियों के लिए 13 महिन्द्रा स्कार्पियो, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारियों (ओएसडी) के लिए 14 मारूति डिजायर/ होंडा अमेज/ इर्टिगा कार को मंजूरी दी है।

इसके अलावा अमरिंदर सिंह कैबिनेट के 17 मंत्रियों को टोयाटा फॉर्च्यूनर या टोयाटा क्रिस्टा दिया जाएगा, जबकि विधायकों के लिए 97 टोयाटा क्रिस्टा खरीदे जाएंगे। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने नए लग्जरी वाहनों के लिए खरीद आर्डर नहीं दिया है। 
विज्ञापन


बीकेयू सहित कृषि संगठनों ने विभाग के आदेश की आलोचना करते हुये कहा है कि इससे राज्य के राजकोष पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। गौरतलब है कि राज्य विधानसभा के बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री ने कहा था कि राज्य पर करीब 1,95,978 करोड़ रुपये का कर्ज है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें