फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब : निजी स्कूलों पर लगाम, महंगे प्रकाशकों की किताबें खरीदी तो रद्द होगी मान्यता 

Tue, 23 Mar 2021 05:56 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
books - फोटो : books
विज्ञापन

निजी प्रकाशकों की किताबें खरीदने वाले प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला किया है। अब निजी स्कूल संचालकों को प्रमाणित संस्थाओं द्वारा प्रकाशित किताबें ही बच्चों को पढ़ानी होंगी। यदि ऐसा न किया गया तो मान्यता रद्द कर दी जाएगी 

विज्ञापन


सरकार की ओर से सभी प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को केवल एनसीईआरटी, सीआईएससीई या संबंधित बोर्डों द्वारा प्रमाणित संस्थाओं द्वारा प्रकाशित किताबें लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें स्कूल प्रबंधन खरीदता है तो स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी जाएगी।


पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि डायरेक्टर शिक्षा विभाग (एसई) ने इस संबंध में सीबीएसई, आईसीएसई और पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबंधित सभी निजी स्कूलों के मैनेजमेंट को पत्र जारी कर दिया है। 
विज्ञापन


प्रवक्ता के अनुसार इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के हितों की रक्षा करना है। कुछ निजी स्कूलों द्वारा अपने स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए निजी प्रकाशकों द्वारा प्रकाशित किताबें लगाई जा रही हैं और उनको यह किताबें और वर्दियां कुछ खास दुकानों से खरीदने के लिए कहा जा रहा है।

यह किताबें विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को महंगे मूल्य पर खरीदनी पड़ रही हैं। इस बारे में मिली शिकायतों के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को खास दुकानों, फर्मों से किताबें और वर्दियां खरीदने के लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से मजबूर न करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। ऐसा करने की सूरत में आरोपी संस्थाओं की मान्यता, अनापत्ति प्रमाण पत्र को रद्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें