फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बढ़ गया बसों का किराया, अब देने होंगे इतने रुपये, देखिए और समझिए

Sat, 02 Jun 2018 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब में सरकारी बसें
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने आम जनता की जेबों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालते हुए शुक्रवार से बस किराया प्रति किलोमीटर छह पैसे बढ़ा दिया है। किराया के बढ़ने से हालांकि पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (पीआरटीसी) की छह लाख रोजाना की आय बढ़ जाएगी। गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने साल में दूसरी बार बसों के किराये में वृद्धि की है। सरकार ने यह किराया एसी व आम दोनों तरह की बसों के लिए बढ़ाया है।
विज्ञापन


सरकार के इस फैसले के बाद अब बस का किराया प्रति किलोमीटर 110 पैसे हो गया है। इस बढ़ोतरी से एचवीएसी बसों में सफर करने वाले यात्री को 132 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया देना होगा। क्योंकि इन बसों में 20 फीसदी ज्यादा किराया वसूला जाता है। इंटेगरल कोच जैसी महंगी बसों में सफर करने वाले यात्रियों को 198 पैसे प्रति किलोमीटर व सुपर इंटेगरल कोच में सफर करने वाले यात्रियों को 220 पैसे प्रति किलोमीटर किराया देना होगा।

जो आम बसों की तुलना में लगभग दो गुना ज्यादा है। हालांकि सरकार के इस कदम से लोगों को परेशानी होगी। लेकिन पीआरटीसी को राहत जरूर मिलेगी, क्योंकि डीजल के रेट बढ़ने के कारण कारपोरेशन के लिए अपने खर्चे पूरे करना मुश्किल हो रहा था। बस किराया बढ़ने से पीआरटीसी को छह लाख प्रति दिन की अतिरिक्त आय होगी। जो महीने का 1.80 करोड़ और साल का 21.60 करोड़ रुपये बनेगा।
विज्ञापन


किराये में और बढ़ोतरी के लिए सरकार को लिखेंगे: एमडी
पीआरटीसी के मैनेजिंग डायरेक्टर मनजीत सिंह नारंग ने बताया कि सरकार की ओर से बसों के किराये संबंधी हर महीने समीक्षा की जाती है। शुक्रवार को सरकार ने छह पैसे प्रति किलोमीटर बस किराया बढ़ाया है। वहीं 2.50 पैसे लीटर डीजल का रेट बढ़ने और पटियाला से चंडीगढ़ रोड पर दो टोल टैक्स भी लग गए हैं। इससे भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ गया है। इसलिए अब सरकार को लिखा जाएगा कि किराया और बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें