फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़े वर्गों के उत्थान को प्रतिबद्ध पंजाब सरकार: मलकीत सिंह थिंद

विज्ञापन
फोटोः तरनतारन में अधिकारियों से बैठक करते हुए पंजाब राज्य बैकवर्ड कमिशन के चेयरमैन मलकीत सिंह थ
विज्ञापन
श्री खडूर साहिब। पंजाब राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन मलकीत सिंह थिंद ने तरनतारन के जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर पिछड़े वर्गों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में ग्रामीण विकास एवं पंचायत, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, श्रम, कृषि, बीसी कॉरपोरेशन और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

थिंद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य सरकार पिछड़े वर्गों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लोगों तक पहुंचाना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने जागरूकता बढ़ाने के लिए अधिक कैंप लगाने और जाति प्रमाण पत्र जारी करने में किसी भी तरह की देरी न होने देने के निर्देश दिए। एडीसी (ग्रामीण विकास) संजीव शर्मा ने भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और लाभार्थियों को उनका अधिकार दिलाने में कोई कमी नहीं छोड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें