फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान : एकमुश्त नहीं एक-एक मरीज का पैसा देगी पंजाब सरकार, लंबित बकाया चुकाने की बदली रणनीति

Thu, 25 Aug 2022 09:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

पंजाब सरकार ने यूटी प्रशासन के साथ पीजीआई से पंजाब के मरीजों की सूची मांगी है ताकि एक-एक मरीज के इलाज पर आए खर्च का भुगतान किया जा सके। पीजीआई व अन्य अस्पताल दूसरी किस्त की उम्मीद लगाए बैठे हैं। वहीं इस प्रक्रिया के बाद भुगतान की रफ्तार आगे बढ़ेगी और मिलने वाली राशि भी किस्तों में बंट जाएगी।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार आयुष्मान भारत योजना के तहत चंडीगढ़ के अस्पतालों की बकाया राशि का भुगतान एकमुश्त के बजाय मरीजों की सूची के आधार पर करेगी। इस वजह से दूसरे चरण के बकाया भुगतान की प्रक्रिया फिलहाल शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पंजाब सरकार ने यूटी प्रशासन के साथ पीजीआई से पंजाब के मरीजों की सूची मांगी है ताकि एक-एक मरीज के इलाज पर आए खर्च का भुगतान किया जा सके। पीजीआई व अन्य अस्पताल दूसरी किस्त की उम्मीद लगाए बैठे हैं। वहीं इस प्रक्रिया के बाद भुगतान की रफ्तार आगे बढ़ेगी और मिलने वाली राशि भी किस्तों में बंट जाएगी।

बता दें कि पीजीआई समेत यूटी प्रशासन के अस्पतालों का करोड़ों रुपये पंजाब पर बकाया होने के कारण पिछले दिनों वहां के मरीजों का इलाज बंद कर दिया गया था। इसके बाद पंजाब सरकार ने एक बार में 100 करोड़ जारी किए थे जिसमें से चंडीगढ़ को भी कुछ बकाया भुगतान हुआ था। इसकी अगली किस्त 15 दिनों बाद जारी होनी थी लेकिन अब सूचना मिली है कि पंजाब ने मरीजों की सूची मांगी है जिसके आधार पर भुगतान किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल             बकाया     भुगतान 
पीजीआई           16 करोड़    10 करोड़ 
जीएमसीएच-32    3 करोड़     88 लाख 
जीएमएसएच       3 करोड़     22 लाख
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें