पंजाब सरकार ने कैलेंडर वर्ष 2016 के लिए 34 राजपत्रित छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। इसके साथ 18 आरक्षित छुट्टियां भी जारी की गई हैं। कोई भी कर्मचारी इनमें से कोई दो छुट्टियां ले सकता है।
सरकारी प्रवक्ता के अनुसार राजपत्रित छुट्टियों में श्री गुरु गोबिंद सिंह प्रकाशोत्सव 16 जनवरी, गणतंत्र दिवस 26, बसंत पंचमी/जन्म दिवस सतगुरु राम सिंह जी 12 फरवरी, जन्म दिवस गुरु रविदास 22 फरवरी, महाशिवरात्रि 7 मार्च, शहीदी दिवस शहीद-ए-आजम भगत सिंह 23 मार्च, होली 24 मार्च, गुड फ्राइडे 25 मार्च, बैसाखी 13 अप्रैल, डॉ. बीआर अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल
रामनवमी 15 अप्रैल, महावीर जयंती 20 अप्रैल, मई दिवस एक मई, भगवान परशुराम जयंती 9 मई, शहीदी दिवस गुरु अर्जन देव 8 जून, भगत कबीर जयंती 20 जून, ईद-उल-फितर 6 जुलाई, शहीदी दिवस शहीद ऊधम सिंह 31 जुलाई, स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, जन्माष्टी 25 अगस्त, प्रकाशोत्सव गुरु ग्रंथ साहिब 2 सितंबर, जन्म दिवस बाबा श्रीचंद 10 सितंबर, ईद-उल-जुहा (बकरीद) 12 सितंबर, जन्म दिवस भगत सिंह 28 सितंबर
अग्रसेन जयंती एक अक्तूबर, महात्मा गांधी जयंती 2 अक्तूबर, दशहरा 11 अक्तूबर, जन्म दिवस महर्षि बाल्मीकि 16 अक्तूबर, जन्म दिवस गुरु रामदास 17 अक्तूबर, दिवाली 30 अक्तूबर, विश्वकर्मा दिवस 31 अक्तूबर, प्रकाशोत्सव गुरु नानक देव 14 नवंबर, शहीदी दिवस गुरु तेग बहादुर 4 दिसंबर और क्रिसमस 25 दिसंबर शामिल हैं।
आरक्षित छुट्टियों में नववर्ष एक जनवरी, लोहड़ी 13 जनवरी, निरवाण दिवस भगवान आदिनाथ 7 फरवरी, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च, होला मोहल्ला 24 मार्च, बुध पूर्णिमा 21 मई, निर्जला एकादशी 16 जून, बरसी महाराजा रणजीत सिंह 29 जून, जन्मदिवस बाबा जीवन सिंह 5 सितंबर, अनंत चतुर्दशी 15 सितंबर, मुहर्रम 12 अक्तूबर, जन्म दिवस बाबा बंदा सिंह बहादुर 16 अक्तूबर
करवा चौथ 19 अक्तूबर, जन्म दिवस संत नाम देव 26 अक्तूबर, गोवर्धन पूजा 31 अक्तूबर, नया पंजाब दिवस एक नवंबर, जन्म दिवस हजरत मुहम्मद साहिब 13 दिसंबर और फतेहगढ़ शहीदी जोड़ मेल 25, 26 व 27 दिसंबर शामिल हैं। इनके अलावा प्रत्येक कर्मचारी नगर कीर्तन, शोभायात्रा में शामिल होेने के लिए चार आधे दिन की छुट्टियां भी ले सकता है। 18 अगस्त को राखी के दिन सभी सरकारी कार्यालय सुबह 11.00 बजे खुलेंगे।