पेरिस में एक बार फिर चंडीगढ़ का हेरीटेज फर्नीचर करोड़ों रुपये में नीलाम हो गया। चंडीगढ़ के क्रिएटर ली कार्बूजिए के कजिन पियरे जेनरे ने इस फर्नीचर को डिजाइन किया था। जेनरे ने यह फर्नीचर शहर के विभिन्न संस्थानों के लिए डिजाइन किया था। 1 दिसंबर को 12 आइटम पेरिस में 2 करोड़ 62 लाख 820 रुपये में नीलाम हुए। इससे पहले 14 अक्तूबर और 20 नवंबर 2015 को भी हेरीटेज फर्नीचर की नीलामी विदेशों में हो चुकी है।
नीलामी के खिलाफ मुहिम छेड़ने वाले एडवोकेट अजय जग्गा ने सीबीआई के एसपी को चिट्ठी लिखकर इस नीलामी की विस्तृत जानकारी दी। चंडीगढ़ से चोरी छिपे विदेश पहुंच रहे इस बेशकीमती फर्नीचर की कालाबाजारी रोकने की अपील जग्गा ने की है।
ली कार्बूजिए सेंटर से चोरी फर्नीचर का सुराग नहीं
सेक्टर-19 स्थित ली कार्बूजिए सेंटर से चोरी हुए फर्नीचर का सुराग नहीं लगा है। सेंटर से 8 चेयर्स और 2 टेबल चोरी हुई थी। इसके बाद एसआईटी तक गठित हुई। लेकिन सुराग नहीं लगा है।
इन आइटम में भी सेंटर की चीजें शामिल होने का शक जताया जा रहा है। सेक्रेटरी होम कम टूरिज्म ने कार्बूजिए सेंटर से चोरी आइटम मामले में एसआईटी की जांच पर रिपोर्ट मांगी है।
आइटम.......................................नीलामी
जज लंच टेबल............................664300
क्रॉस ईजी चेयर............................759200
ईजी आर्मचेयर............................1043900
सिंपल ए लैट्स............................1898000
ड्यूएक्स केसोन्स............................1328600
सिंपल डेमन टेबल............................1992900
पब्लिक बैंच............................255500
फायर रैक............................854100
अपहोल्डस्टोर सोफा ईजी चेयर............................6467800
कॉफी टेबल............................759200
स्टेनो डेस्क............................455520
विटरिन बिब्लियोथेक डबल............................569400
इंपोर्टेंट टेबल डी लेक्चर एक्लेयरेंट............................9183400