फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पंजाब प्रधान ने झाड़ू लगाकर की सफाई

Sat, 27 Sep 2014 10:03 PM IST
अमर उजाला फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे देश में शुरू की गई स्वच्छ भारत अभियान के तहत शनिवार को जिला प्रशासन ने शहीद भगत सिंह चौक व नामदेव चौक से सफाई मुहिम की शुरुआत की।
विज्ञापन


इसका उद्घाटन भाजपा के प्रदेश प्रधान कमल शर्मा व डिप्टी कमिश्नर डीपीएस खरबंदा ने किया। भाजपा प्रधान कमल शर्मा ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने निवास स्थान के आसपास सफाई रखनी चाहिए। स्वच्छ भारत मुहिम को लोक लहर द्वारा चलाया जाए।

गांव में ग्राम पंचायतों, शहर में वार्ड स्तर पर समूह नागरिकों को घरों, घरों के आसपास, अस्पताल, गांवों की डिस्पेंसरी, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों, पार्क, गलियां, फुटपाथ, बाजार व अन्य स्थानों को साफ-सुथरा रखने के लिए जागरूक किया जाए।
विज्ञापन


इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर डीपीएस खरबंदा ने कहा कि जिले में इस मुहिम को सुचारु ढंग से चलाने के लिए ब्लाक स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। यही नहीं विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि बैठकें व सेमिनार आयोजित कर लोगों को इस मुहिम संबंधी जागरूक करे।
विज्ञापन


इससे जिला साफ-सुथरा रहेगा और बीमारियों से बचा जा सकेगा। इसी तरह फिरोजपुर छावनी में भी कैंटोनमेंट बोर्ड की तरफ से सफाई अभियान चलाया गया। रेल डिवीजन फिरोजपुर गांधी जयंती दो अक्तूबर को डिवीजनभर में सफाई अभियान शुरू करेगा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें