फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: कुंडली बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल पंजाब के एक और किसान की मौत

Mon, 27 Sep 2021 12:11 PM IST
Trainee Trainee संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

55 साल के बघेल राम के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भेजा गया है। किसान जालंधर के गांव खेला का रहने वाला था । वह 18 सितंबर को दोबारा कुंडली पहुंचे थे। सोमवार सुबह वे अपने टेंट में मृत मिले। चिकित्सक को बुलाकर जांच कराई गई तो उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
 
विज्ञापन
मृतक का पोस्टमार्टम करवाने आए साथी किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंडली बॉर्डर पर कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर जारी आंदोलन में शामिल पंजाब के किसान की सोमवार सुबह मौत हो गई। शुरुआती जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन

 
पंजाब के जिला जालंधर की तहसील फिल्लौर के गांव खेला के रहने वाले बघेल राम (55) कुंडली बॉर्डर पर जारी आंदोलन में शामिल होने आए थे। वह 18 सितंबर को दोबारा कुंडली पहुंचे थे। सोमवार सुबह वह अपने टेंट में मृत मिले। जब साथी किसानों ने उन्हें उठाने का प्रयास किया तो वह नहीं उठे। इस पर चिकित्सक को बुलाकर जांच कराई तो उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

मामले की सूचना कुंडली थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। जहां शव का पोस्टमार्टम कराकर साथी किसानों को सौंप दिया गया। बघेल राम लगातार किसान आंदोलन में आकर सेवा कर रहे थे। वह कुछ दिन पहले ही वापस गए थे और अब 18 सितंबर से कुंडली में हनुमान मंदिर के पास अपने टेंट में रह रहे थे। साथी किसान गुरनाम सिंह ने बताया कि सभी ने भारत बंद को लेकर देर रात तक चर्चा की थी। जिसमें बघेल राम ने भी भाग लिया था लेकिन सुबह उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: पर्यटन दिवस विशेष: कोरोना के साये से निकला पर्यटन कारोबार, छह माह में चंडीगढ़ पहुंचे 24 हजार सैलानी
विज्ञापन

 
तीन बेटियों की शादी, बेटा अविवाहिता 
गुरनाम सिंह ने बताया कि बघेल राम काफी मेहनती था। उसके पास तीन बेटियां व एक बेटा है। उसने तीन बेटियों की शादी कर दी और बेटा अविवाहित है। उसके शव का मंगलवार को पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उसने किसान आंदोलन के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। 

किसान आंदोलन में शामिल पंजाब के किसान की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता लग सकेगा। शव उसके साथियों के हवाले कर दिया गया है। - इंस्पेक्टर रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें