फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Report: पंजाब चुनाव में 81 महिलाएं उतरी थीं किस्मत आजमाने, सिर्फ 6 दिखा पाई दम

Sun, 12 Mar 2017 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Captain Amarinder Singh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव में इस बार भाग्य आजमाने उतरे कुल 1145 प्रत्याशियों में महिलाओं की संख्या केवल 81 रही, इनमें से 6 ने ही जीत दर्ज की।  राजनीतिक दलों का रवैया भी पुरुष प्रधान ही रहा और विधायी निकायों में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का उनका वादा बस ढोल बजाने जैसा ही साबित हुआ। फिर भी इन महिलाओं में से छह महिलाओं ने तो अपनी-अपनी सीटों पर शानदार जीत दर्ज की, जबकि 12 महिला प्रत्याशी अपने हलकों में दूसरे स्थान पर और 2 तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


कुल 81 महिलाओं में से 32 आजाद उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरी थीं। राजनीतिक दलों की बात करें तो कांग्रेस ने 117 प्रत्याशियों के बीच केवल 11 महिलाओं को टिकट दिया जबकि शिअद ने अपने हिस्से की 94 सीटों में से केवल 5 और भाजपा ने अपने हिस्से की 23 सीटों में से केवल 2 महिलाओं को टिकट दिया। आम आदमी पार्टी ने 112 सीटों में से केवल 9 पर महिला प्रत्याशी उतारीं।

इस तरह चारों राजनीतिक दलों ने करीब 8 फीसदी महिलाओं को ही अपना प्रत्याशी बनाया। इस बार विजयी रही महिला प्रत्याशियों में से बठिंडा रूरल सीट से आप की रुपिंदर कौर ने शिअद के अमित रतन को 10778 वोट से, दीनानगर से कांग्रेस की अरुणा चौधरी ने भाजपा के बीडी धुप्पल को 30798 वोट से, फिरोजपुर रूरल से कांग्रेस की सतकार कौर ने शिअद के जोगिंदर जिंडू को 21229 वोट से, जगराओं से आप की सर्वजीत कौर मानूके ने कांग्रेस के मलकीत सिंह दाखा को 25576 वोट, मालेरकोटला से कांग्रेस की रजिया सुलतान ने शिअद के मोहम्मद औबेस को 12702 वोट और तलवंडी साबो से आप की प्रो. बलजिंदर कौर ने कांग्रेस के खुशबाज जटाना को 19293 वोट के अंतर से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए किस सीट पर कौन जीता कौन हारा

Captain Amarinder Singh - फोटो : अमर उजाला
इनके अलावा बंगा सीट पर आप की हरजोत कौर (43363) शिअद के सुखविंदर सुखी (45256) से 1893 वोट से हारकर दूसरे स्थान पर रहीं जबकि मौजूदा  विधायक भाजपा की सीमा कुमारी (40369) भोआ सीट पर कांग्रेस के जोगिंदर पाल सिंह (67865) से 27496 वोट के अंतर से, बुडलाढा में कांग्रेस की रणजीत कौर भट्टी (50989) आप के बुधराम प्रिंसीपल (52265) से 1676 वोट के अंतर से, दसूहा में भाजपा की सुखजीत साही (34868) कांग्रेस के अरुण डोगरा (49654) से 14786 वोट के अंतर से, घनौर में शिअद की एचके मुखमेलपुर (27911) कांग्रेस के मदन लाल (62567) से 34656 वोट के अंतर से, लहरा में कांग्रेस की राजिंदर कौर भट्ठल (38735) शिअद के परमिंदर सिंह ढींढसा (65550) से 26815 वोट के अंतर से, मानसा में कांग्रेस की मनोज बाला (50117) आप के एनएस मनशाहिया (70586) से 20469 वोट के अंतर से, मुक्तसर में कांग्रेस की करण बराड़ (36914) शिअद के कंवरजीत रोजी (44894) से 7980 वोट के अंतर से, निहालसिंहवाला में कांग्रेस की राजविंदर कौर बागिके (39739) आप के मनजीत सिंह बिलासपुर (67313) से 25579 वोट के अंतर से, साहनेवाल में कांग्रेस की सतविंदर बिट्टी (58633) शिअद के शरणजीत सिंह ढिल्लों (63184) से 4551 वोट के अंतर से, शुतराना में शिअद की वनिंदर कौर लूंबा (39488) कांग्रेस के निर्मल सिंह (58008) से 18520 वोट के अंतर से और सुलतानपुर लोधी में शिअद की डा. उपिंदरजीत कौर (33681) कांग्रेस के नवतेज सिंह चीमा (41843) से 8162 वोट के अंतर से हारकर दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं, शाम चौरासी सीट पर शिअद की मोहिंदर जोश को 24671 वोट मिले और सुनाम में कांग्रेस की दमन थिंड बाजवा को 30518 वोट मिले लेकिन इन दोनों महिला प्रत्याशी तीसरे स्थान पर पिछड़ गईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें