फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Election Results 2022: नवांशहर, गुरदासपुर, बठिंडा और होशियारपुर जिले का चुनावी हाल, कौन-कहां से जीता

Fri, 11 Mar 2022 01:31 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पंजाब

सार

बठिंडा की छह विधानसभा सीटों में से भुच्चो एवं रामपुरा, बठिंडा देहात, तलवंडी साबो में आप प्रत्याशियों का मुकाबला शिअद प्रत्याशियों से रहा, जबकि वित्त मंत्री मनप्रीत बादल आप के प्रत्याशी जगरूप गिल से सबसे ज्यादा मतों से हार गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवांशहर की तीन विधानसभा सीटों में से एक पर अकाली दल ने, एक पर बसपा और एक सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने जीत हासिल की। नवांशहर से बसपा-अकाली दल के डॉ. नच्छतर पाल ने आम आदमी पार्टी के ललित मोहन बल्लू को 5376 वोट से हराया। डॉ. नच्छतर पाल को  37031 व ललित मोहन बल्लू को 31655 वोट मिले। 

विज्ञापन


बलाचौर सीट से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी संतोष कटारिया ने अकाली दल की सुनीता चौधरी को 4541 वोट से हराया। संतोष कटारिया को 39633 व सुनीता चौधरी को 35092 वोट मिले। इसके अलावा बंगा सीट से अकाली दल के डॉ. एसके सुक्खी ने कांग्रेस के तिरलोचन सूंढ को 5069 वोट से हराया। डॉ. सुक्खी को 37338 व तिरलोचन सूंढ को 32269 वोट मिले। 

गुरदासपुर में कांग्रेस की बादशाहत 
पंजाब में जहां आम आदमी पार्टी की चली लहर ने सभी पार्टियों के दिग्गज नेताओं को करारी शिकस्त दी है। आप की इस सुनामी में भी जिला गुरदासपुर के कांग्रेस दिग्गज नेता अपनी बादशाहत बरकरार रखने में कामयाब रहे। एक तरफ जहां कांग्रेस, अकाली दल के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं आप के विजय रथ जिले से सांसद, तीन मंत्री तथा एक विधायक ने रोक पाने में सफलता हासिल कर लोगों और पार्टी में अपना कद ऊंचा किया है। इस जिले से केवल बटाला हलके और श्री हरगोबिंदपुर हलके में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। 

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी की आंधी को रोकने वालों में राज्यसभा सदस्य एवं पंजाब के पूर्व प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने हलका कादियां, पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने हलका डेरा बाबा नानक, मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने हलका फतेहगढ़ चूड़ियां और हलका दीनानगर से मंत्री अरुणा चौधरी एवं गुरदासपुर से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने वाले विधायक बरिंदमीत सिंह पाहड़ा शामिल हैं। 

दीनानगर हलके को छोड़ शेष सभी कांग्रेसी दिग्गजों का यहां मुकाबला आम आदमी पार्टी से न होकर अकाली दल से ही रहा और सभी सीटों से अकाली दल के उम्मीदवारों ने अच्छा प्रदर्शन किया। जिला गुरदासपुर की यह वही ब्रिगेड है जिसकी पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर के साथ काफी मतभेद रहे और कुछ की राजनीति के चलते ही उन्हें कुर्सी का त्याग करना पड़ा। 

वहीं भाजपा और उसके सहयोगी दल गुरदासपुर में कुछ भी खास नहीं कर पाए और ज्यादातर उन्हें चौथा स्थान ही हासिल हुआ तथा भाजपा का ग्राफ काफी हद तक गिरा। भाजपा का ग्राफ गिरने का सबसे बड़ा कारण सांसद सनी देओल का हलके से नदारद रहना मुख्य वजहों में शुमार रहा।

गुरदासपुर, कादियां और दीनानगर के नतीजे
गुरदासपुर हलके से बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने 43 हजार 743 मत हासिल कर लगातार दूसरी बार 7335 मतों से चुनाव जीता। वहीं मुख्य प्रतिद्वंदी अकाली दल के गुरबचन सिंह बब्बेहाली 36 हजार 408 मत लेने में सफल रहे, जबकि आप इस हलके से तीसरे स्थान पर रही। कादियां से प्रताप सिंह बाजवा को 48 हजार 679 मत पड़े, जबकि उनके मुकाबले अकाली दल के उम्मीदवार गुरइकबाल सिंह माहल ने 41 हजार 505 मत हासिल किए। बाजवा ने माहल को 7174 मतों से हराया। हलका दीनानगर से अरुणा चौधरी 1131 वोटो से विजयी रहीं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार शमशेर सिंह को हराया। अरुणा चौधरी को 51 हजार 133 मत पड़े जबकि आप के उम्मीदवार को 50 हजार 002 मत पड़े।

वित्त मंत्री सबसे ज्यादा मतों से हारे
बठिंडा की छह विधानसभा सीटों में से भुच्चो एवं रामपुरा, बठिंडा देहात, तलवंडी साबो में आप प्रत्याशियों का मुकाबला शिअद प्रत्याशियों से रहा, जबकि वित्त मंत्री मनप्रीत बादल आप के प्रत्याशी जगरूप गिल से सबसे ज्यादा मतों से हार गए। मौड़ मंडी सीट पर आप प्रत्याशी सुखबीर का मुकाबला आजाद प्रत्याशी लक्खा से रहा। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव में किसी भी सीट पर विरोधी प्रत्याशी को कड़ी टक्कर नहीं दे पाए।   

बठिंडा शहरी सीट पर आप प्रत्याशी जगरूप गिल को 91509 तो मनप्रीत को 29190, बठिंडा देहात सीट पर आप प्रत्याशी अमित रत्न को 65625 तो शिअद प्रत्याशी प्रकाश सिंह को 30486, तलवंडी साबो में आप प्रत्याशी बलजिंदर कौर को 48358 तो शिअद 33357, मौड़ मंडी में आप प्रत्याशी सुखबीर माइसरखाना को 62547 तो आजाद प्रत्याशी लक्खा को 27936, भुच्चो मंडी में आप प्रत्याशी मास्टर जगसीर सिंह को 85030 तो शिअद प्रत्याशी दर्शन सिंह कोटफत्ता को 35366, रामपुरा फूल सीट पर आप प्रत्याशी बलकार सिंह सिद्धू को 55715 और शिअद प्रत्याशी सिकंदर सिंह मलूका को 45386 मत ही प्राप्त हुए।
विज्ञापन

होशियारपुर: पांच सीटें आप को, एक-एक कांग्रेस, भाजपा को
जिले की सात विधानसभा सीटों में से पांच आम आदमी पार्टी के खाते में चली गईं। कांग्रेस और बीजेपी एक-एक सीट जीतने में सफल रही। होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार ब्रह्मशंकर जिम्पा, शामचुरासी से डॉ. रवजोत सिंह, उड़मुड़ से जसवीर सिंह राजा, दसूहा से करमवीर सिंह घुम्मन और गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से जय कृष्ण रोड़ी विजयी रहे। 

विधानसभा क्षेत्र चब्बेवाल से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार डॉ. राज कुमार और मुकेरियां विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार जंगी लाल महाजन विजेता रहे। होशियारपुर, चब्बेवाल, गढ़शंकर, उड़मुड़, दसूहा और मुकेरियां विधानसभा क्षेत्रों के लिए वोटों की गिनती रयात-बहरा एजुसिटी में और शामचुरासी विधानसभा क्षेत्र के लिए बहु कौशल विकास केंद्र होशियारपुर में की गईं। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने 7759 से बचाया किला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने हलका पठानकोट की हॉट सीट पर किला बचा लिया। अश्वनी शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के विधायक अमित विज को 7759 वोटों से शिकस्त दी। भाजपा के अश्वनी शर्मा को 43132 जबकि, कांग्रेसी उम्मीदवार अमित विज को 35373 वोट मिले। वहीं, कांग्रेस से बागी होकर आम आदमी की टिकट से चुनाव लड़े विभूति शर्मा को भी 31,451 वोट मिले। इस दौरान 337 वोट रिजेक्ट हुए और 666 लोगों ने नोटा दबाया। इसके अलावा, सीपीआई के उम्मीदवार सत्यदेव सैनी को 824, बसपा और अकाली दल के संयुक्त उम्मीदवार एडवोकेट ज्योति पाल भीम को 1079 और शिअद (अमृतसर) उम्मीदवार करतार सिंह को 955 वोट मिले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें