फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab election 2022: त्रिस्तरीय सुरक्षा में रहेंगी ईवीएम, सभी स्ट्रांग रूम सील, मतदान वाले दिन कुल 33 मामले दर्ज

Tue, 22 Feb 2022 01:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में गिद्दड़बाहा में सबसे अधिक 84.93 फीसद मतदान हुआ। जबकि तलवंडी साबो में 83.70 फीसद मतदान हुआ। सबसे कम मतदान अमृतसर पश्चिमी में 55.40 फीसदी हुआ। 
विज्ञापन
लुधियाना में एक स्ट्रांग रूम के बाह खड़े सुरक्षाकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में मतदान संपन्न हो जाने के बाद अब सभी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीऐम) को संबंधिंत स्ट्रांग रूमों में भेज दिया गया है। उनकी निगरानी के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यह जानकारी पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) डॉ. एस करुणा राजू ने सोमवार देर रात जारी बयान में दी। 

विज्ञापन


सीईओ के अनुसार 16वीं विधानसभा के चयन के लिए रविवार को  कुल 2.14 करोड़ वोटरों में से 71.95 फीसद ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। कुल 15469618 वोटरों ने वोट डाले, जिनमें 8133930 पुरुष और 7335406 औरतें जबकि 282 ट्रांसजेंडर/ अन्य शामिल हैं।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के मुताबिक 66 स्थानों पर सभी 117 स्ट्रांग रूमों को सील कर दिया गया है और इनकी सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), आर्म्ड पुलिस और पंजाब पुलिस की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान 65 बैलेट यूनिट, 60 कंट्रोल यूनिट और 738 वीवीपैट की बदली की गई।
विज्ञापन


राज्य के कुल 117 हलकों में से गिद्दड़बाहा सबसे अधिक 84.93 फीसद पोलिंग के साथ पहले स्थान पर रहा, जबकि तलवंडी साबो 83.70 फीसद के साथ दूसरे स्थान पर और सरदूलगढ़ (83.64 फीसद) तीसरे स्थान पर रहा। इसी तरह अमृतसर पश्चिमी (55.40 फीसदी), लुधियाना दक्षिणी (59.04 फीसदी) और अमृतसर केंद्रीय (59.19 फीसदी) हलकों में सब से कम वोटिंग प्रतिशत दर्ज की गई।

मतदान के दिन 33 एफआईआर, एक गोलीबारी की घटना
डॉ. राजू ने कहा कि राज्य में मतदान से संबंधित कुछ मामूली घटनाएं सामने आईं हैं और किसी भी असुखद घटना को रोकने के लिए पोलिंग वाले दिन कुल 33 एफआईआर दर्ज की गई हैं। दर्ज हुई इन 33 एफआईआर में से 10 मामूली झड़पों से संबंधिंत, 16 आदेश का उल्लंघन करने, तीन मतदान  संबंधी अपराध, तीन अन्य मामले और एक गोलीबारी की घटना से संबंधित थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें