फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के शिक्षा मंत्री ने निशंक को लिखा पत्र: परीक्षा से पहले 12वीं के सभी छात्रों और अध्यापकों को वैक्सीन लगाने का दिया सुझाव

Tue, 25 May 2021 08:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के शिक्षा मंत्री ने केंद्र सरकार को कई सुझाव भेजे हैं। उन्होंने कहा कि 12वीं की परीक्षा का समय भी घटाया जा सकता है। वहीं आवश्यक और कुछ खास विषयों की परीक्षा ही आयोजित की जाए। विजय इंदर सिंगला ने कहा कि 12वीं के बाद छात्रों को उच्च शिक्षा की पढ़ाई में सेमेस्टर में छूट भी मिले। 
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल व पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

12वीं की परीक्षाओं को लेकर पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को फीडबैक भेजा है। जिसमें परीक्षा से पहले विद्यार्थियों और शिक्षकों का टीकाकरण करवाने की मांग की। साथ ही विद्यार्थियों को नुकसान से बचाने के लिए उच्च शिक्षा पाठ्यक्रम में कटौती समेत कई महत्वपूर्ण सुझाव भेजे हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखना चाहिए।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि बोर्ड की परीक्षाएं देने वाले विद्यार्थियों और अध्यापकों को टीके लगाने की सख्त जरूरत के साथ-साथ उनका स्वास्थ्य, बचाव और सुरक्षा भी बहुत महत्वपूर्ण है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रत्येक विषय-क्षेत्र के सिर्फ चुनिंदा और अति आवश्यक विषय की परीक्षा ही ली जानी चाहिए। परीक्षा का समय भी घटाया जा सकता है। 

उन्होंने आगे कहा कि प्री-बोर्ड परीक्षाओं और आंतरिक मूल्यांकन की तरफ भी ध्यान दिया जा सकता है। सिंगला ने कहा कि परीक्षाएं तब तक नहीं ली जानी चाहिए जब तक सबकी सुरक्षा को जरूरी नहीं बनाया जाता। उन्होंने कहा कि इस बात की पूरी संभावना है कि 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को उच्च शैक्षिक संस्थाओं में दाखि़ला लेने में देरी होगी। इसलिए उच्च शिक्षा संस्थानों को कोर्स के सिलेबस को घटाने के लिए कहा जाना चाहिए, जिससे विद्यार्थियों पर मानसिक दबाव घट सके। 
विज्ञापन


सेमेस्टर की पढ़ाई में भी मिले छूट
शिक्षा मंत्री ने कहा कि उच्च शैक्षिक संस्थानों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा की परीक्षाएं पास करने के बाद अगले कोर्स के सभी सेमेस्टर की पढ़ाई जरूरी न की जाए। सिलेबस घटाने के लिए उदाहरण के तौर पर आठ सेमेस्टरों के कोर्स को घटाकर सात सेमेस्टरों का किया जा सकता है, जो विद्यार्थियों पर मानसिक दबाव घटाने में सहायक होगा।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें