फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग रैकेट केस की सुनवाई में कई तथ्य चौंकाने वाले

Mon, 24 Mar 2014 04:21 PM IST
सुमेश ठाकुर/अमर उजाला,चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब ड्रग रैकेट की जड़ें अमरीका व अन्य विकसित देशों तक पैर पसार चुकी हैं। ड्रग मामले में चल रही पंजाब पुलिस की जांच रिपोर्ट में ये सनसनीखेज खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


आज मामले की सुनवाई के दौरान पंजाब पुलिस के डीआईजी बलकार सिंह ने हाईकोर्ट में पेश हल्फनामे में कहा कि अभी तक की जांच में कई तथ्य चौंकाने वाले हैं। पंजाब पुलिस ने भोला गैंग से जुड़े 58 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

इन लोगों से 8 हजार यूएस डॉलर और एक करोड़ 17 लाख 64 हजार की भारतीय नगदी बरामद हुई है। गिरफ्तार किए गए लोगों से एक ak47 के13 खाली शैल और 13 पिस्टल बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस रितू बाहरी की कोर्ट ने आज मामले की रिकार्ड में ले लिया और याची पक्ष को इस संदर्भ में रिज्वाइंडर देने के निर्देश जारी किए। मामले की अगली सुनवाई 27 मई तय की गई है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें