फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब दा कैप्टन को मिले दो लाख लाइक्स, 50 फीसदी फैन 18-25 साल के युवा

Wed, 06 Jul 2016 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर ​सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
प्रशांत किशोर की आई-पैक टीम ने प्रदेश कांग्रेस प्रधान को लोगों से जोड़ने के लिए सोशल मीडिया पर पंजाब दा कैप्टन कैंपेन शुरू की थी। इसकेफेसबुक पेज को अब तक दो लाख लाइक्स मिल चुके हैं। आई-पैक की कोशिश है कि युवाओं में कैप्टन को ज्यादा से ज्यादा लोकप्रिय बनाया जाए।
विज्ञापन


आई-पैक ने कुछ महीने पहले कॉफी विद कैप्टन मुहिम शुरू की थी। जिसके पहले चरण में युवाओं को टारगेट किया गया था। इसके साथ ही आई-पैक ने पंजाब दा कैप्टन कैंपेन भी शुरू की थी। जिसका फेसबुक पेज बना कर युवाओं को जोड़ा गया था।

चार महीने में इस पेज को अब तक करीब दो लाख लाइक्स मिल चुके हैं। जबकि, आई-पैक के थिंक टैंक का मानना है कि इस तरह से कैप्टन करीब चार लाख लोगों तक पहुंच चुके हैं। इस पेज पर उनकेपचास फीसदी फैन्स युवा हैं, जिनकी आयु 18-25 साल है। इनमें से भी ज्यादातर स्टूडेंट्स हैं।
विज्ञापन


इनके अलावा 35 प्रतिशत फैन्स 25-34 साल वर्ग के हैं। जबकि, 15 फीसदी की उम्र 34 साल से ज्यादा है। सबसे ज्यादा फैन लुधियाना, पटियाला, अमृतसर, जालंधर व चंडीगढ़ से हैं। वहीं, कनाडा, यूएस, यूएई और ऑस्ट्रेलिया से भी फैन हैं। फेसबुक पेज के संचालन केलिए आई-पैक ने करीब एक हजार डिजिटल कैप्टन नियुक्त किए हैं।

आई-पैक ने इस फेसबुक पेज का इस्तेमाल सारी कैंपेन के बारे में जानकारी देने के लिए किया। साथ ही पंजाब केज्वलंत मुद्दों पर लोगों को जागरूक किया गया। वहीं, यह आगाह भी किया गया कि पंजाब केसाथ एक और प्रयोग घातक हो सकता है। इसकेअगले चरण में आई-पैक ने सभी जिलों में कैप्टन के फेसबुक पेज बनाए। जिनमें जालंधर दा कैप्टन, लुधियाना दा कैप्टन आदि शामिल हैं।

इन पेज का संचालन पहले नियुक्त किए गए कॉलेज कैप्टन कर रहे हैं। जोकि अपने जिले के मुताबिक फेसबुक पेज का कंटेंट तैयार करते हैं। पिछले दिनों जब आप सांसद भगवंत मान और गुरप्रीत घुग्गी का टीचरों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो वायरल हुआ तो कॉलेज कैप्टन्स ने अपने-अपने जिलों में टीचर यूनियन के सहयोग से उसका प्रचार करके आप के खिलाफ हवा बनाई।

हलके विच कैप्टन का दूसरा चरण आज से
चंडीगढ़। आई-पैक की हलके विच कैप्टन कैंपेन का दूसरा चरण वीरवार से शुरू होगा। प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह लुधियाना के आत्म नगर विधानसभा हलके में लोगों से रू-ब-रू होंगे। फॉर्मेट के मुताबिक पहले लोकां दा दरबार होगा, जिसमें कैप्टन लोगों की शिकायतें सुनेंगे। उसके बाद वह स्थानीय वर्करों और नेताओं केसाथ बैठक करेंगे। बाद में हलके के प्रभावशाली लोगों से बात करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें