फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर लोधी में बुजुर्ग दंपती की गला रेतकर बेदर्दी से हत्या, पूरे इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 29 Oct 2020 11:38 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (पंजाब)
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुल्तानपुर लोधी के नजदीकी गांव शिकारपुर में बुधवार देर रात घर एक बुजुर्ग दंपती की कुछ अज्ञात लोगों ने गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपियों ने दोनों के मुंह पर अनाज से भरी बोरी रख दी थी ताकि उनके बचने की कोई गुंजाइश न रहे। मृतकों की पहचान 75 वर्षीय जरनैल सिंह पुत्र भजन सिंह और उनकी 65 वर्षीय पत्नी जोगिन्दर कौर के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह करीब छह बजे गली से गुजर रहे उनके पड़ोसी ने देखा कि जरनैल सिंह के घर के दरवाजे खुले पड़े थे। इस पर उसने जरनैल सिंह के पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई ज्ञान सिंह को बताया। 

विज्ञापन


ज्ञान सिंह के अनुसार, जब वह घर पहुंचे तो दोनों के लहूलुहान शव पड़े थे। जब वह पास गया तो उसने देखा कि दोनों की किसी तेजधार हथियार से  हत्या की गई थी। दोनों लाशों के ऊपर अनाज से भरे बोरे ऐसे रखे गए थे कि बचने की कोई गुंजाइश न रहे। उनके कान के पीछे सुए से हमला किया गया था। उन्होंने बताया कि घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। हालांकि अभी सामान के नुकसान का अंदाजा नहीं लगाया जा सका है। 

वहीं सूचना मिलते ही एसपी हेडक्वार्टर मनदीप सिंह सिद्धू, एसपी सर्बजीत सिंह, सुल्तानपुर लोधी के डीएसपी सरवन सिंह बल, थाना प्रभारी सर्बजीत सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। डीएसपी सरवन सिंह बल और थाना प्रभारी सर्बजीत सिंह ने बताया कि मृतक का एक लड़का विदेश में रहता है और दूसरा लड़का बलविंदर सिंह सुल्तानपुर लोधी में केमिस्ट है। पुलिस इस मामले की रंजिश और लूट के एंगल से जांच कर रही है। मृतक के बेटे बलविंदर सिंह ने बताया कि उनके माता-पिता की किसी के साथ भी कोई रंजिश नहीं थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जरनैल सिंह खेती करते थे और पिछले काफी साल से घर में अपनी पत्नी जोगिंदर कौर के साथ रहते थे। डीएसपी सरवन सिंह बल ने बताया कि मामले को सुलझाने के लिए फिंगरप्रिंट स्पेशलिस्ट और डॉग की मदद भी ली जा रही है और क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें