फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफीः हरभजन सिंह कप्तान, युवराज उपकप्तान, बाकी टीम में ये सभी

Sun, 01 Oct 2017 03:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हरभजन ‌स‌िंह
विज्ञापन
84वीं रणजी ट्रॉफी के लिए पंजाब क्रिकेटी टीम का ऐलान हो गया है। हरभजन सिंह को कप्तान बनाया गया, वहीं युवराज सिंह टीम में उपकप्तान रहेंगे। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर सेलेक्शन कमेटी की शुक्रवार को पीसीए में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता यशपाल शर्मा ने की।
विज्ञापन


इस दौरान बलबीर सिंह, हरजिंदर सिंह, भूपिंदर सिंह जूनियर और मनीष शर्मा भी मौजूद रहे। मीटिंग के दौरान वर्ष 2017-18 के लिए हरभजन सिंह को पंजाब स्टेट सीनियर क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। वहीं युवराज सिंह को टीम का उप कप्तान बनाया गया है।

पीसीए की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में बताया गया कि कुछ कारणों से हरभजन सिंह शुरुआती कुछ मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। वहीं टीम के उप कप्तान युवराज सिंह फिट न होने के कारण धर्मशाला में नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन


वह मोहाली में खेले जाने वाले दूसरे मैच के लिए टीम से जुड़ जाएंगे। कप्तान और उपकप्तान की अनुपस्थिति में धर्मशाला में खेले जाने वाले पहले मैच की कमान जीवन जोत सिंह को सौंपी गई है।

पंजाब की टीम इस प्रकार है
हरभजन सिंह (कप्तान), युवराज सिंह (उपकप्तान), जीवनजोत सिंह, प्रगट सिंह, शुभम गिल, उदय कौल, गुरकीरत सिंह मान, तरुवर कोहली, मयंक सिद्धाना, अभिषेक गुप्ता, सिद्धार्थ कौल, बरिंदर सरन, संदीप सिंह, मनप्रीत सिंह ग्रेवाल, सुबेग गिल और रघु शिवम शर्मा। टीम के हैड कोच- अजय रात्रा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें