फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कोरोना ने 71 की जान और ली, अब तक 2061 की मौत, 2137 नए पॉजिटिव मिले

Fri, 11 Sep 2020 02:46 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

पंजाब में कोरोना वायरस के प्रकोप ने बुधवार को 71 और मरीजों की जान ले ली। इसके साथ ही राज्य में इस महामारी से अब तक मरने वालों की संख्या 2061 हो गई है। उधर, राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इस समय कोरोना से पीड़ित 17065 लोगों का इलाज किया जा रहा है, जिनमें 647 मरीजों की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। इनमें 573 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 74 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। 

विज्ञापन


बुधवार को राज्य में 2137 नए केसों की भी पुष्टि हुई है। इसके साथ सूबे में कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा 69684 तक पहुंच गया है। हालांकि इसी बीच, 1231 मरीजों के स्वस्थ होने की भी खबर है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को लुधियाना में 13, जालंधर में 11, पटियाला में 8, कपूरथला में 6, बठिंडा व संगरूर में 5-5, फतेहगढ़ साहिब, नवांशहर व होशियारपुर में 4-4, अमृतसर में 3, गुरदासपुर में 2, फाजिल्का, मानसा, पठानकोट, रोपड़, मोगा व फिरोजपुर में 1-1 मरीज की मौत हो गई। 
विज्ञापन


इसी दौरान जो 2137 नए केस सामने आए हैं उनमें मोहाली में 319, अमृतसर में 311, लुधियाना में 240, जालंधर में 210, गुरदासपुर में 173, पटियाला में 159, बठिंडा में 130, होशियारपुर में 94, संगरूर में 57, फरीदकोट में 54, मुक्तसर में 53, फाजिल्का में 52, फिरोजपुर में 49, कपूरथला में 45, मोगा में 37, तरनतारन में 35, मानसा में 31, नवांशहर में 24, फतेहगढ़ साहिब में 22, पठानकोट में 19, बरनाला में 15, रोपड़ में 8 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। 

बुधवार को स्वस्थ हुए 1231 मरीजों में से लुधियाना के 314, जालंधर के 160, अमृतसर के 131, पटियाला के 128, बठिंडा के 113, मोगा के 64, गुरदासपुर के 53, मुक्तसर के 37, फरीदकोट के 35, फाजिल्का के 32, कपूरथला के 27, होशियारपुर के 24, रोपड़ के 23, संगरूर के 22, बरनाला व फतेहगढ़ साहिब के 20-20, नवांशहर के 15, पठानकोट के 11, तरनतारन के 2 मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना को मात देने वालों की संख्या 50558 हो गई है।

यह भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें-
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें