फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना के समर्थन में उतरे हरियाणा के गृह मंत्री, बोले- गुंडों की तरह बर्ताव कर रही महाराष्ट्र सरकार

Fri, 11 Sep 2020 02:37 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कंगना रणौत, अनिल विज
विज्ञापन

कंगना रणौत मामले में हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार गुंडे की तरह बर्ताव कर रही है। विज ने कहा कि अतिक्रमण कभी चुन-चुन कर नहीं तोड़ा जाता। आपको कायदा बनाना चाहिए, विज ने कहा कि क्या मुंबई के सभी अतिक्रमण टूट चुके हैं। फिर कंगना रणौत की बिल्डिंग ही क्यों तोड़ी गई, किसलिए तोड़ी गयी। उसने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ सच्ची बात कही है। विज ने कहा कि सरकार को सरकार की तरह बर्ताव करना चाहिए, गुंडे की तरह नहीं।

विज्ञापन


पहले भी कंगना का समर्थन कर चुके हैं विज
शिवसेना के प्रवक्ता द्वारा फिल्म अभिनेत्री कंगना को मुंबई आने को लेकर दी गई धमकी के बाद भी हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने शिवसेना नेताओं को नसीहत दे डाली थी। मंत्री विज ने कहा था कि मुंबई शिवसेना का खानदानी प्रदेश है या फिर उनके पिता जी का प्रदेश है। मुंबई भारत का हिस्सा है और कोई भी वहां पर जा सकता है। जो इस प्रकार की धमकियां देते हैं, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।

मंत्री विज ने कहा कि आप किसी का गला नहीं दबा सकते, आप किसी को सच बोलने से रोक नहीं सकते। वैसे तो मोमबती बिग्रेड बात-बात पर सड़कों पर आ जाती है। इस मामले में अभी तक क्यों चुप है और अपने मेडल क्यों वापस नहीं कर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें