फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में लगातार दूसरे दिन हजार से ज्यादा पॉजिटिव मिले, 23 की मौत, अब तक 539 की जान गई

Fri, 07 Aug 2020 11:18 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/पंजाब
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

पंजाब में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को कोरोना के एक हजार से भी अधिक (1063) मामले सामने आए हैं। इस दौरान राज्य में एक ही दिन में 23 और कोरोना पीड़ितों की मौत हो गई। इसके साथ ही सूबे में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 539 तक पहुंच गई जबकि कोरोना पीड़ितों का कुल आंकड़ा 21930 हो गया है। इस समय राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 7351 मरीजों को आइसोलेशन वार्डों में रखा गया है, जिनमें 146 मरीजों की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। इनमें 117 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और 29 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। इस बीच, शुक्रवार को 381 मरीजों के स्वस्थ होने की भी खबर है, जिसके साथ राज्य में कोरोना को मात देने वालों की संख्या 14040 हो गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में अब तक 646439 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए जा चुके हैं। शुक्रवार को जो 381 मरीज स्वस्थ हुए हैं, उनमें पटियाला के 108, अमृतसर के 71, मोहाली के 57, कपूरथला के 24, रोपड़ के 22, होशियारपुर के 19, पठानकोट के 18, फतेहगढ़ साहिब के 17, संगरुर के 15, बरनाला के 12, फिरोजपुर के 11, फरीदकोट के 6 और मुक्तसर के 1 मरीज शामिल हैं।

लुधियाना: 123 नए केस, 11 की मौत
लुधियाना में कोरोना का कहर लगातार बाढ़ता जा रहा है। सरकार और प्रशासन की लाख कोशिशों के बाद भी कोरोना मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही। शुक्रवार को लुधियाना में 123 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए। लुधियाना में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 4512 हो गई है। एक्टिव केस 1427 हैं। शुक्रवार को 11 लोगों की मौत हो गई। कोरोना से मरने वालों की संख्या 148 हो गई है।  

विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि आज आए केसों में 34 केस फ्लू कार्नर, 34 केस पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आने वाले, आठ केस ओपीडी, तीन पुलिस कर्मचारी, पांच हेल्थ केयर वर्कर, दो बंदी, दो घरेलू यात्री, एक गर्भवती महिला, 18 मरीज सिविल अस्पताल और बीस मरीजों की ट्रेसिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 11 लोगों की लुधियाना के अलग अलग अस्पतालों में मौत हुई। जिनमें दस लुधियाना से संबंधित है। 55 वर्षीय सराभा नगर के रहने वाले एक व्यक्ति की सीएमसी अस्पताल मौत हुई है। 

48 वर्षीय व्यक्ति की जो शेरपुर इलाके का रहने वाला था, उसकी राजिंद्रा अस्पताल में मौत हुई है। डाबा इलाके की रहने वाली बुजुर्ग साठ वर्षीय की गुरदेग बहादुर अस्पताल में मौत हुई है। करतार नगर निवासी 69 वर्षीय व्यक्ति की मौत मोहनदई ओसवाल अस्पताल में हुई है। माडल टाउन निवासी 75 वर्षीय व्यक्ति की मौत दीप अस्पताल में हुई है।

77 वर्षीय शहीद करनैल सिंह नगर निवासी व्यक्ति की मौत डीएमसी अस्पताल में हुई है। 56 साल के गांव जटाना निवासी की मौत सीएमसी अस्पताल में हुई है। अशोक विहार निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत डीएमसी अस्पताल में हुई है। करनैल सिंह नगर निवासी 77 वर्षीय महिला की मौत डीएमसी अस्पताल में हुई। श्याम नगर निवासी 71 वर्षीय व्यक्ति की एसपीएस अस्पताल में मौत हुई है।  

फिरोजपुर: नर्स समेत 12 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

मल्लांवाला में रहने वाली सिविल अस्पताल की नर्स समेत बारह लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में अब कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 624 पहुंच गई है। इनमें से 343 सक्रिय मामले हैं, जिन्हें गुरुहरसहाए और सिविल अस्पताल फिरोजपुर में भर्ती किया है। मल्लांवाला में रहने वाली नर्स के कोरोना पॉजिटिव आने पर आसपास के लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं।

रोपड़ में 16 पॉजिटिव मिले, 9 ठीक हुए
रोपड़ में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 16 मामले पॉजिटिव आए है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 87 हो गई है। 469 लोगो की रिपोर्ट अभी पेंडिंग है। सिविल सर्जन डॉ. एचएन शर्मा ने बताया कि अभी तक जिला में 341 लोग पॉजिटिव आए है, जबकि 248 लोग ठीक चुके हैं। ठीक होने पर शुक्रवार को 9 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। ब्लाक नूरपुरबेदी से संबंधित चार केस पॉजिटिव आए है। श्री आनंदपुर साहिब से दो केस, रोपड़ से पांच केस, श्री चमकौर साहिब से एक, भरतगढ़ व नंगल से दो-दो पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

फरीदकोट: सैन्य कर्मी समेत सात संक्रमित
सिविल सर्जन डॉ. राजिंदर कुमार व मीडिया इंचार्ज डॉ. प्रभदीप सिंह चावला ने बताया कि शुक्रवार को छावनी क्षेत्र के एक सैन्य कर्मी समेत सात व्यक्तियों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। बाकी मरीजों में चार फरीदकोट शहर, 1 कोटकपूरा और 1 मरीज जैतो के गांव खच्चड़ा से संबंधित है। एक मरीज को डिस्चार्ज किया गया है और अब जिले में 78 एक्टिव केस हैं। 

फरीदकोट में श्रीगंगानगर के संक्रमित व्यक्ति की मौत

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल राजस्थान के श्री गंगानगर निवासी एक व्यक्ति की कोरोना के चलते मौत हो गई। मरीज लीवर की समस्या के चलते बीती 4 अगस्त को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल हुआ था। इलाज से पहले कोरोना टेस्ट करवाए जाने पर उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी। इसके चलते उसे आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करके उपचार किया जा रहा था, जहां शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई।

परिवार का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने सही ढंग से देखभाल नहीं की। वहीं मेडिकल अधीक्षक डॉ. राजीव जोशी का कहना है कि दाखिल होने वाले दिन से ही मरीज की हालत काफी गंभीर थी और बाद में उसका कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आ गया था। इलाज के दौरान हार्ट की समस्या आने से उसकी मौत हो गई। 

नवांशहर के दो लोगों की कोरोना संक्रमण के मौत
कोरोना के चलते नवांशहर जिला निवासी दो लोगों की शुक्रवार को मौत हो गई, जबकि 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिन 2 लोगों का कोरोना से निधन हुआ है, उनमें से एक व्यक्ति शाहकोट के निजी अस्पताल में दाखिल था, जबकि दूसरा व्यक्ति पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती था। 

नवांशहर रेलवे रोड निवासी कोरोना पीड़ित व्यक्ति करीब 10 पहले पॉजिटिव आने के बाद शाहकोट में दाखिल हुआ था। वहां गुरुवार देर शाम उनका निधन हो गया। इसके अलावा गांव मुबारकपुर निवासी व्यक्ति भी कुछ दिन पहले पटियाला में दाखिल किया गया, जहां शुक्रवार को उसका निधन हो गया। 
विज्ञापन

जालंधर: कोरोना से दो की मौत, 105 मरीज मिले

जालंधर में शुक्रवार को कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई और 105 नए केस सामने आए हैं। मरीजों में जिला महिला कांग्रेस प्रधान भी शामिल हैं। जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 2912 हो गई है, जबकि 74 लोगों की मौत हो चुकी है। 

हिमाचल, गुजरात और दिल्ली से आए लोग निकले संक्रमित
पठानकोट में शुक्रवार को एक साल का बच्चा, दो गर्भवती महिलाओं और पुलिस अधिकारी समेत 33 लोग कोरोना संक्रमित मिले है। कोरोना पॉजिटिव आए मरीजों में गुजरात से आए दो व्यक्ति, हिमाचल और दिल्ली से आया युवक, मस्तपुर निवासी व्यक्ति, नड़ोल निवासी बालक, मोहल्ला घरथौली निवासी महिला, प्रीतनगर निवासी दो व्यक्ति, दो महिलाएं, हरियाल निवासी महिला, युवक, युवती, थाना डिविजन नं. 1 पुलिसकर्मी, मोहल्ला रामपुरा के दंपति, लमीनी निवासी महिला, प्रीतनगर निवासी बालक, शिव नगर निवासी व्यक्ति, अखवाना निवासी व्यक्ति, 4 मरला क्वार्टर रामनगर निवासी महिला और व्यक्ति, मिलिट्री अस्पताल का व्यक्ति, हेल्थ वर्कर महिला, हरियाल से युवक समेत तीन अन्य हैं। जबकि कोरोना पॉजिटिव आए 4 लोग अन्य जिलों के रहने वाले हैं। 

कोरोना पॉजिटिव आए जिले में रहने वाले मरीजों को चिंतपूर्णी मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट किया गया है। वहीं कोरोना पॉजिटिव चल रहे 18 लोगों को ठीक होने पर छुट्टी देकर घर भेजा गया। बता दें कि जिले में अब तक कुल 530 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें 341 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि कोरोना पॉजिटिव 13 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में 172 मामले सक्रिय हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें