फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कोरोना: 24 घंटे में रिकॉर्ड 98 मौत, 6318 मिले संक्रमित, रोजाना हो रही 45 हजार की सैंपलिंग

Tue, 27 Apr 2021 12:44 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में अब तक संक्रमण से 8530 मरीज दम तोड़ चुके हैं। राज्य में रोजाना लगभग 45 हजार लोगों की सैंपलिंग की जा रही है। हालांकि मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव विनी महाजन को इसे रोजाना 50 हजार तक करने के आदेश दिए हुए हैं। 
 
विज्ञापन
पंजाब में रोजाना हो रही 45 हजार लोगों की सैंपलिंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में सोमवार को संक्रमण से रिकॉर्ड 98 लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं संक्रमण के 6318 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए अस्पताल में भर्ती 665 मरीजों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। 85 संक्रमितों की हालत गंभीर बनी हुई है। पंजाब में अब तक संक्रमण से 8530 मरीज दम तोड़ चुके हैं। राज्य में रोजाना लगभग 45 हजार लोगों की सैंपलिंग की जा रही है। हालांकि मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव विनी महाजन को इसे रोजाना 50 हजार तक करने के आदेश दिए हुए हैं। 

विज्ञापन


पंजाब में स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 69, 96, 890 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 345366 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अस्पतालों में भर्ती 286942 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। 49894 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। सोमवार को हुई 98 संक्रमितों की मौतों में अमृतसर में 11, बठिंडा में 4, फरीदकोट में 1, फाजिल्का में 2, फिरोजपुर में 2, गुरदासपुर में 7, होशियारपुर में 7, जालंधर में 6, लुधियाना में 10, मानसा में 2, मोगा में 2, मोहाली में 11, मुक्तसर में 3, पठानकोट में 3, पटियाला में 14, रोपड़ में 2, संगरूर में 7, एसबीएस नगर में 2 और तरनतारन में 2 शामिल हैं। 

विज्ञापन

पंजाब को 15 लाख डोज की जरूरत, बचीं सिर्फ 1.9 लाख

पंजाब में ऑक्सीजन के साथ ही कोरोना टीकाकरण को लेकर भी हालात खराब हो रहे हैं। पंजाब में टीकाकरण अभियान सुचारु रखने के लिए हर सप्ताह 15 लाख खुराक की जरूरत है, लेकिन राज्य के पास सिर्फ 1.9 लाख ही उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि सरकार की गुहार पर केंद्र ने मंगलवार को कोविशील्ड की 1.5 लाख खुराक देने को कहा है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण का प्रबंध कर रही है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं, जिससे लोगों को उनके द्वार पर ही सुविधा दी जा सके। उन्होंने कहा कि हमारे पास आसानी से 3 लाख लाभार्थियों का टीकाकरण करने का सामर्थ्य है। पंजाब में अब तक 3005083 से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है, जिसके तहत कुल 2682393 व्यक्तियों को टीके की पहली और 322690 को दूसरी खुराक दी गई है। 



उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से पहले ही टीकों की सप्लाई को नियमित करने के लिए केंद्र सरकार से अपील की जा चुकी है, क्योंकि पंजाब सरकार की ओर से प्रशिक्षण प्राप्त स्टाफ और बुनियादी ढांचा मुहैया करवाया गया है, जिससे रोजाना 3 लाख लोगों को टीका लगाया जा सकता है और हर हफ्ते 15 लाख खुराक की जरूरत है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें