फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आर्मी संभालेगी कमान: मोहाली में सेना बनाएगी 100 बेड का अस्पताल, अपने चिकित्सा कर्मी भेजेगा वेस्टर्न कमांड  

Tue, 27 Apr 2021 10:28 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पश्चिमी कमान जिलों में प्रतिनियुक्त होने के लिए पंजाब सरकार को चिकित्सा कर्मी उपलब्ध कराएगी। पटियाला के प्रशासन के साथ 30 संयुक्त नर्सिंग सहायकों को पहले से ही उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
आर्मी कमांडर के साथ बैठक करते पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी कमान अब हरियाणा के बाद पंजाब में भी कोविड-19 मरीजों के लिए अपनी सेवाएं देगी। इसके लिए सेना की ओर से मोहाली में 100 बेड का अस्पताल तैयार किया जाएगा। इसे सेना नागरिक कर्मचारियों के साथ मिलकर चलाएगी। इसमें डॉक्टरों समेत अन्य सेवाएं वेस्टर्न कमांड देगी। इसके अलावा, पंजाब के अलग अलग जिलों में चिकित्सा कर्मियों की सेवाएं देने के लिए सेना तैयार है।

विज्ञापन


पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में यह आश्वासन पश्चिमी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह ने दिया। इस बैठक में पंजाब की मुख्य सचिव विनी महाजन भी उपस्थित थीं। पंजाब के मुख्यमंत्री ने प्रभावित व्यक्तियों को कोविड देखभाल प्रदान करने में सैन्य अस्पतालों द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना की। सेना कमांडर, पश्चिमी कमान ने पंजाब के मुख्यमंत्री को कोविड के खिलाफ लड़ाई में भारतीय सेना से आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया। 


पश्चिमी कमान जिलों में प्रतिनियुक्त होने के लिए पंजाब सरकार को चिकित्सा कर्मी उपलब्ध कराएगी। पटियाला के प्रशासन के साथ 30 संयुक्त नर्सिंग सहायकों को पहले से ही उपलब्ध कराया गया है। कोविड रोगियों के लिए 100 बिस्तर की सुविधा मोहाली में शुरू की जाएगी। चंडीमंदिर स्थित कमांड अस्पताल से तकनीकी और विशेषज्ञ उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति में वृद्धि करने के लिए, पश्चिमी कमान और पंजाब सरकार द्वारा नामित अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम राज्य में वाणिज्यिक ऑक्सीजन संयंत्रों को मजबूत करने के लिए अध्ययन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजिंदरा में कोविड मरीजों की संभाल को पहुंचे 30 फौजी  

पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल के कोविड वार्ड में मरीजों की संभाल के लिए भारतीय सेना के 30 जवान सोमवार शाम को यहां पहुंच गए। डीसी कुमार अमित ने बताया कि इन जवानों को पीपीई किट पहनाकर कोविड वार्ड में मरीजों की सेवा करने के लिए तैनात किया जाएगा। इससे पहले इन जवानों को कोविड मरीजों की सेवा करने के लिए जरूरी नुक्तों के बारे में जानकारी दी जाएगी। 

इस मौके पर भारतीय फौज के इन जवानों ने एकजुटता के साथ जोश दिखाते हुए मरीजों की संभाल और कोविड से मरने वाले मरीजों के पार्थिव शरीरों की संभाल करने के लिए अपनी वचनबद्धता प्रकट की। डीसी ने लोगों को आगे आकर कोरोना वैक्सीन की दो खुराकें लगाने की अपील की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें