फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में माननीयों में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, आप विधायक अमन अरोड़ा भी संक्रमित

Mon, 31 Aug 2020 10:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • पहले तीन कैबिनेट मंत्रियों और 20 विधायकों की आ चुकी है पॉजिटिव रिपोर्ट
  • सुनाम से विधायक हैं अरोड़ा, मिलने वाले लोगों से भी टेस्ट कराने की अपील की
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में माननीयों में भी कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। सोमवार को आम आदमी पार्टी के सुनाम विधानसभा से विधायक अमन अरोड़ा की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आप विधायक एकांतवास हो गए हैं, उन्होंने सोशल मीडिया में एक वीडियो डालकर अपील की है कि जो भी लोग उनसे मिले हैं वे एहतियातन अपना टेस्ट करा लें।

विज्ञापन


विधायक अरोड़ा ने बताया कि रविवार को उन्होंने सुनाम के सिविल अस्पताल में अपना कोरोना संक्रमण का टेस्ट कराया था। इसकी रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई है। घर के अन्य सदस्यों और साथ काम करने वाले कर्मचारियों के सैंपल लिए गए थे, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

इन नेताओं की रिपोर्ट आ चुकी है पॉजिटिव
कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़, सुखजिंदर सिंह रंधावा और शाम सुंदर अरोड़ा के साथ ही 10 कांग्रेस विधायकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इसके साथ ही निर्दलीय विधायक नजर सिंह, शिरोमणि अकाली दल के छह विधायक और आम आदमी पार्टी के तीन विधायकों की रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव आ चुकी है। ये सभी मंत्री और विधायक एकातंवास में रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। बता दें कि पंजाब में अभी तक लगभग 30 विधायक कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

यह भी देखें- हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें