स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मंगलवार को स्वस्थ हुए 1120 मरीजों में से लुधियाना के 182, पटियाला के 168, फरीदकोट के 116, गुरदासपुर के 98, मानसा के 97, मोगा के 78, अमृतसर के 69, कपूरथला के 68, होशियारपुर के 58, संगरुर के 44, नवांशहर के 40, बरनाला के 36, फतेहगढ़ साहिब के 29, पठानकोट के 21, मुक्तसर के 17 मरीज शामिल हैं।
पठानकोट: एक की मौत, 44 नए संक्रमित
कोरोना संक्रमित एमएच रोड सैली कुलिया के रहने वाले 36 वर्षीय व्यक्ति की जालंधर के सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। अब जिले में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या 24 पहुंच गई है। वहीं मंगलवार को 44 संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें डीसी ऑफिस के 8 कर्मचारी, ग्रिफ के 8 कर्मचारी, एसएसपी ऑफिस का एक कर्मचारी शामिल है।
स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि चिंतपूर्णी मेडिकल अस्पताल में अइसोलेट चल रहे 21 लोगों को स्वस्थ होने पर घर भेजा गया। जिले में अब तक कुल 1321 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें 873 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। 24 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में 424 केस एक्टिव हैं।
मुक्तसर में मंगलवार को कोरोना से दसवीं मौत हुई है। वहीं जिले में अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा 70 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा 17 मरीज ठीक हुए है। सिविल सर्जन डॉ. हरि नारायण ने बताया कि मंगलवार को जान गंवाने वाला 65 वर्षीय व्यक्ति मलोट का है। वह शुगर तथा हार्ट की बीमारी से पीड़ित था। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 993 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
पटियाला: दो की मौत, 105 नए संक्रमित
सरकारी राजिंदरा अस्पताल में मंगलवार को कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 105 नए संक्रमित मामले सामने आए। सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा ने बताया कि अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 6438 हो गई है। मंगलवार को संक्रमित आए मरीजों मे 53 पटियाला शहर से हैं। तीन समाना, 17 राजपुरा, 10 नाभा, सात पातड़ां, एक सन्नौर और 14 विभिन्न गांवों से हैं। इनमें दो सेहतकर्मी भी शामिल हैं।
संक्रमित एएसआई की मौत, 122 नए मामले सामने आए
बठिंडा में कोरोना से मंगलवार को पंजाब पुलिस के एक एएसआई की मौत हो गई। 122 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसकी पुष्टि डिप्टी कमिशनर बी श्रीनिवासन ने की। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 37 हो गई है।
लुधियाना में मंगलवार को 19 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इसमें से 15 लुधियाना से संबंधित हैं। एक फतेहगढ़ साहिब, एक मोगा, एक होशियारपुर और एक फरीदकोट से संबंधित है। जिले में अब तक कोरोना से 426 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को लुधियाना में 224 और संक्रमित सामने आए।
सिविल सर्जन डॉक्टर राजेश बग्गा ने बताया कि मंगलवार को आए 224 मामलों में से 214 केस लुधियाना व दस अन्य जिलों से संबंधित है। वहीं मंगलवार को 15 मौतें हुईं। इसमें 11 पुरुष और चार महिलाएं शामिल हैं।
फिरोजपुर: कोरोना से चार की मौत, 31 पॉजिटिव
फिरोजपुर में मंगलवार को कोरोना से किशोरी समेत चार लोगों की मौत हो गई है। 31 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 2042 हो गई है। एक्टिव केस 709 हैं। इनका इलाज फिरोजपुर व गुरुहरसहाए के सिविल अस्पताल में चल रहा है। फिरोजपुर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 42 हो चुकी है।
होशियारपुर: चार की मौत, 52 संक्रमित
होशियारपुर में मंगलवार को कोरोना से चार लोगों की मौत हो गई। वहीं 52 नए संक्रमित मिले। सिविल सर्जन डॉ. जसवीर सिंह ने बताया कि होशियारपुर से जुड़े 52 मामलों में से 24 होशियारपुर शहर से, हारटा बडला से छह, मुकेरियां से दो, टांडा से दो, दसूहा से दो, भउंगा से चार, चक्कोवाल से 4, गढ़शंकर, मंड मंढेर, पालदी और पोसी से एक-एक व बुद्धावड़ से संबंधित 4 मरीज पाए गए हैं।
इसे भी देखें: हमारे चैनल को सब्सक्राइब भी करें-