फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में 1317 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 45 मरीजों की और जान गई

Fri, 02 Oct 2020 12:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

पंजाब में गुरुवार को राज्य में कोरोना से 45 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही सूबे में वायरस से मरने वालों की संख्या 3451 पहुंच गई है। इसके अलावा 1317 नए मामले भी सामने आए हैं। राज्य में अब तक 115151 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में संदिग्ध मामलों की संख्या 1872887 पहुंच गई है। जिनमें पॉजिटिव मरीजों की संख्या 115151 दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


95937 लोग ठीक हो चुके हैं। सांस लेने में परेशानी होने पर 332 संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 54 लोगों की हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है। संक्रमण से मौतों के मामले में लुधियाना नंबर वन बना हुआ है। यहां अब तक सबसे ज्यादा 744 लोग संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं।

जालंधर में 394 और पटियाला में 325 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। अमृतसर में भी संक्रमण से ग्रसित लोगों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। यहां संक्रमितों की संख्या 363 हो गई है। गुरुवार को 45 मौतों में पठानकोट में 6, कपूरथला में 4, मुक्तसर में 4, जालंधर में 4, पटियाला में 4, बठिंडा में 3, गुरदासपुर में 3, होशियारपुर में 3, लुधियाना में 3, रोपड़ में 3, तरनतारन में 3, अमृतसर में 2, मोगा में 2, और फतेहगढ़ साहिब में एक की संक्रमण से मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें