फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कोरोना: 24 घंटे में 100 संक्रमितों की मौत, 83 की हालत गंभीर, 5932 नए संक्रमित मिले

Wed, 28 Apr 2021 12:38 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

83 संक्रमितों की हालत गंभीर बनी हुई है। 17 जिलों में संक्रमण के 5932 नए मामले सामने आए हैं। 677 को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
 
विज्ञापन
कोरोना - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार की कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए लगाई गई बंदिशों का असर दिखाई नहीं दे रहा है। मंगलवार को भी संक्रमण से राज्य में रिकॉर्ड 100 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। 83 संक्रमितों की हालत गंभीर बनी हुई है। 17 जिलों में संक्रमण के 5932 नए मामले सामने आए हैं। 677 को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


पंजाब के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब तक 7054436 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 351282 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अच्छी बात यह है कि सूबे के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 290716 स्वास्थ्य लाभ लेकर स्वस्थ्य हो चुके हैं। 51936 सक्रिय मामले हैं। मंगलवार को हुई 100 मौतों में अमृतसर में 17, बरनाला में 1, बठिंडा में 7, फरीदकोट में 2, फाजिल्का में 6, फिरोजपुर में 5, होशियारपुर में 7, जालंधर में 6, कपूरथला में 4, लुधियाना में 13, मानसा में 1, मोहाली में 11, मुक्तसर में 3, पठानकोट में 1, पटियाला में 9, एसबीएस नगर में 4 और तरनतारन में 3 शामिल हैं।

विज्ञापन

पंजाब में पांच बजे ही दुकानें बंद करने के आदेश

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शाम छह बजे से नाइट कर्फ्यू लगाने के निर्देश दिए थे। वहीं गृह विभाग ने मंगलवार को मॉल्स और मल्टीप्लेक्स की दुकानों समेत सभी दुकानों को शाम 5 बजे बंद करने को कहा है। हालांकि होम डिलीवरी रात 9 बजे तक जारी रखी गई है। 

मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि गृह विभाग ने अगले आदेश तक राज्य में कोविड संबंधी लगाई अन्य बंदिशों पर विस्तृत आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन गैर जरूरी गतिविधियों के लिए रात के कर्फ्यू का समय अब शाम 6 बजे से सुबह 5 बजे तक होगा जबकि पहले यह समय रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक था। 

हफ्ते के अंतिम दिनों (वीकेंड) में कर्फ्यू शनिवार सुबह 5 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक रहेगा। हालांकि इस दौरान सभी जरूरी गतिविधियों की छूट रहेगी। सभी प्राइवेट दफ्तरों समेत सर्विस इंडस्ट्री को घर से काम करने की इजाजत दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें