चार फरवरी वो ऐतिहासिक दिन है जिस दिन पंजाब के विकास की गाथा एकबार फिर आगे बढ़ेगी। पंजाब में विकास की दर पिछले दस सालों में कांग्रेस के अब तक शासनकाल से कई गुना अधिक है।
सिद्धू नासमझ हैं, बहुत समझाया लेकिन नही माने। कांग्रेस में उनके जाने से कोई फर्क नही पड़ने वाला। यह कहना है देश के वित्तमंत्री अरुण जेटली का।
उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस पंजाब में सत्ता के सपने ले रही है वह ये नही जानती कि उसकी लुटिया पांच राज्यों में डूबने वाली है। अरुण जेटली ने कहा कि शिअद-भाजपा का साथ बीते 20 वर्षों से है।
दोनों पार्टियां मिलकर काम करती है। पंजाब का विकास इस बात का गवाह है कि पंजाब आने वाले पांच साल में देश का सबसे विकासशील राज्य होगा।