फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटेपुर के बचाव में आए कैप्टन, केजरीवाल को चेताया, कही बड़ी बात

Fri, 26 Aug 2016 05:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुल कर आप के सूबा कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि यूपी, दिल्ली और हरियाणा के नेताओं ने छोटेपुर के खिलाफ चाल चली, जिन्होंने पहले दिन से पंजाब में पार्टी को संभाला था। कैप्टन ने कहा कि छोटेपुर के खिलाफ स्टिंग ऑपरेशन साफ तौर पर पार्टी की अंदरूनी चालबाजी का हिस्सा है। जिसे आप के बाहरी नेताओं ने प्लान करके अंजाम दिया। जो अपने स्थानीय पिट्ठुओं केजरिए पंजाब को रिमोट से चलाना चाहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को संजय सिंह व दुर्गेश पाठक की जिंदगी में आए बदलावों को देखना चाहिए। इन दोनों ने जब पंजाब में अपने करिअर की शुरूआत की थी तो एक छोटी सी कार में भर कर आए थे। आज सभी के पास लग्जरी एक्सयूवी गाड़ियां हैं। यह बदलाव पंजाब में चर्चा का विषय बना हुआ है। कैप्टन ने कहा कि वह 35 सालों से छोटेपुर को जानते हैं। सियासी दूरियों के बावजूद वह छोटेपुर की ईमानदारी व मेहनत को स्वीकार करते हैं। उनको अंदरूनी चालबाजी का शिकार बनाए जाने को वह चुपचाप नहीं देख सकते।

कैप्टन ने कहा कि केजरीवाल, संजय सिंह, दुर्गेश पाठक व आशीष खेतान जैसे लोगों की यह शर्मनाक कोशिश है। केजरीवाल का लोगों को इस्तेमाल कर फेंक देने का इतिहास रहा है। अन्ना हजारे, किरण बेदी, योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण के बाद अब छोटेपुर अगला शिकार हैं, पर आखिरी नहीं। केजरीवाल उन सभी नेताओं को उखाड़ फेंकने की कोशिश कर रहे हैं जो उनकी सोच व अधिकार पर सवाल खड़े कर सकते हैं। पहले दोनों सांसदों डॉ. धर्मवीर गांधी व हरिंदर खालसा के साथ भी यही किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें