फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये क्या, भाजपा को सहयोग देने को तैयार कांग्रेस!

Mon, 27 Oct 2014 01:09 PM IST
विकास मल्होत्रा/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि अब केंद्र में नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और हरियाणा में भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
विज्ञापन


पंजाब में भी भाजपा का अकाली दल के साथ गठबंधन है। अब अगर पंजाब भाजपा केंद्र सरकार से पंजाब के हितों की बात करेगा तो कांग्रेस भी इसमें सहयोग के लिए तैयार है।

बाजवा रविवार को जिला कांग्रेस दफ्तर में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पंजाब को देने या हरियाणा के साथ पानी जैसे विवाद को बैठ कर हल किया जा सकता है। अब तीनों जगह भाजपा की ही सरकार है। अगर पंजाब के हितों की बात आती है तो कांग्रेस भी पूरी तरह साथ देगी।
विज्ञापन

गठबंधन खत्म करने की बात राजनीतिक ड्रामा

बाजवा ने कहा कि पंजाब और हरियाणा के बीच में काफी मुद्दे अभी पेंडिंग पड़े हैं। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब भाजपा केंद्र सरकार से पंजाब और हरियाणा के मसले सुधारने के लिए बात करे या फिर पंजाब के हितों की कोई बात करे तो पंजाब कांग्रेस भी इसमें सहयोग करेगी।

पंजाब भाजपा को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर गुजरात में बसे पंजाबियों की जमीनें भी वापस दिलवानी चाहिए। गुजरात सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में डाली गई याचिका को वापस लेना चाहिए।

सीपीएस अविनाश चंद्र के इस्तीफा मांगने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि अविनाश चद्र से इस्तीफा मांगने वाले खुद सरकार के साथ हैं।

अकाली दल-भाजपा गठबंधन टूटने की बातों को बाजवा ने महज एक राजनीतिक ड्रामा बताया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की तर्ज पर पंजाब में गठबंधन टूटेगा और बाद में दोनों पार्टियां एक हो जाएंगी।
विज्ञापन

नवजोत सिद्धू पर भी जमकर निशाना साधा

प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि अकाली दल सरकार को भ्रष्ट कहने वाले सिद्धू की पत्नी भी उसी सरकार में हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान मोदी ने पंजाब की जनता से वादा किया था कि पंजाब से ड्रग रैकेट को खत्म किया जाएगा।

अब पंजाब भाजपा नेताओं को सरकार से ड्रग मामले में सीबीआई की मांग करनी चाहिए। बाजवा ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ अकाली दल का दामन थामने वाले किसी भी नेता को वापस नहीं लिया जाएगा।

कांग्रेस में वैसे भी ऐसे किसी नेता के लिए कोई जगह नहीं है। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम द्वारा गैर गांधी अध्यक्ष के बयान पर उन्होंने कहा कि यह उनकी निजी राय है।

उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस को अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर पूरा विश्वास है। 28 अक्तूबर को दिल्ली में सभी राज्य के प्रधानों की मीटिंग है, जहां पर हर मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें