पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि नोटबंदी एक सोची समझी डकैती थी। उन्होंने कहा कि दो साल की गई नोटबंदी ने भारतीय अर्थव्यवस्था की कमर तोड़कर रख दी है। शुक्रवार को जारी एक बयान में उन्होंने छोटे कर्मचारियों और घरेलू महिलाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि मोदी सरकार ने उनके द्वारा जोड़े पैसे को भी नहीं बख्शा और देश में छोटे कामधंधों को तबाह करके रख दिया।
सिद्धू ने कहा कि केंद्र सरकार दावा कर रही है कि काला धन वापस आ गया है लेकिन उसे वापस लाने के लिए नई करेंसी तैयार करने पर 12 हजार करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए। उन्होंने कहा कि यह पता नहीं कि काला धन वापस आया या नहीं। लेकिन सरकार ने देश का पैसा खर्च करके आम लोगों को लाइनों में खड़ा कर दिया कि लोगों को लोगों को अपना ही पैसा लेने के लिए सरकार के आगे हाथ-पांव जोड़ने पड़े।
आरबीआई कार्यालय के बाहर तैनात पुलिसबल
पटियाला में नोटबंदी का दूसरा साल पूरा होने पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी देहाती व शहरी की ओर से फव्वारा चौक से लीला भवन चौक तक काली पट्टियां बांध कर रोष मार्च निकाला गया। यहां पहुंच कर कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन भी किया। इस मौके पर नोटबंदी के फैसले के विरोध में एडीसी विकास शौकत अहमद परे के जरिये केंद्र की मोदी सरकार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी भेजा गया।
इस दौरान कांग्रेसी नेताओं हरदियाल सिंह कंबोज, पीके पुरी, केके शर्मा और निर्मल सिंह शुतराणा ने कहा कि मोदी सरकार के नोटबंदी करने के फैसले के बुरे नतीजे अब सामने आने लगे हैं, क्योंकि देश की आर्थिकता तबाह हो गई है। डालर के मुकाबले रुपया लगातार गिर रहा है। नतीजे के तौर पर पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़
पठानकोट में भी नोटबंदी की दूसरी वर्षगांठ को कांग्रेस ने काले दिवस के रूप में मनाया। कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष अनिल विज के नेतृत्व में डीसी दफ्तर घेर मेन गेट पर नारेबाजी की और धरना दिया। इसमें विधायक अमित विज विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और नोटबंदी को आर्थिक रूप से देश को कमजोर करने की साजिश करार दिया।
नोटबंदी से बिगड़ी देश की अर्थव्यवस्था
बठिंडा में देश में नोटबंदी होने को दो साल पूरे होने पर शुक्रवार को कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। इस कांग्रेसी नेता अशोक ने कहा कि मोदी सरकार ने नोटबंदी कर देश की अर्थव्यवस्था को तहस नहस कर दिया। नोटबंदी के कारण सबसे ज्यादा नुकसान गरीब व मध्य वर्ग के लोगों को झेलना पड़ा है। उन्होंने कहा कि लोग 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिए इंतजार कर रहे है। कर्नाटक में कांग्रेस की जीत ने भाजपा की जडे़ हिलाकर रख दी और अब भाजपा का पतन शुरू हो गया है।
‘मोदी सरकार को सताने लगी राम मंदिर की चिंता’
गुरदासपुर में विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा शुक्रवार को कहा कि केंद्र की मोदी सरकार मात्र जुमलों की सरकार साबित हुई है। मोदी सरकार के कई गलत फैसलों ने लोगों के जीवन पर गलत असर डाला है। प्रेस विज्ञप्ति में पाहड़ा ने कहा कि चुनाव के दौरान लोगों को अच्छे दिन लाने के सपने दिखाकर सत्ता में आई मोदी सरकार ने झूठे आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं दिया। जीएसटी ने व्यापार पर खराब असर डाला है। सबसे अधिक छोटा व्यापारी प्रभावित हुआ है। अब मोदी सरकार को फिर से राम मंदिर की चिंता सताने लगी है। लोग इस बार उनके झूठे वादों में आने वाले नहीं हैं। 2019 के चुनाव में लोग मोदी सरकार के गलत फैसलों की सजा देंगे।