फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ADCP के तबादले के साथ ही कांग्रेस का धरना खत्म

Sun, 16 Oct 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कांग्रेस का धरना समाप्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लुधियाना में चिट्टे का रावण दहन करने के दौरान विवाद के बाद सीएम प्रकाश सिंह बादल के आवास पर शुरू हुआ कांग्रेस का धरना शनिवार की देर शाम समाप्त हो गया। धरनारत कांग्रेसी विधायकों ने एडीसीपी के तबादले के साथ ही आपस में मंथन के बाद यह निर्णय लिया। 
विज्ञापन


बता दें कि नेता प्रकरण से जुड़े पुलिस अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लगातार तीन दिन से धरना दे रहे थे। इससे सरकार पर दबाव बढ़ रहा था। इस बीच शनिवार को सरकार ने एडीसीपी जसविंदर सिंह का तबादला कर दिया।  

धरना समाप्त होने से पूर्व शनिवार को ही दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े विधायकों के एक शिष्टमंडल ने पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा से मुलाकात भी की। आखिरकार, पंजाब में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने का आश्वासन मिलने के बाद कांग्रेसी नरम पड़े। धरने पर बैठे नेताओं में विपक्ष के नेता चरणजीत सिंह चन्नी, लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू व काग्रेसी विधायकों में भारत भूषण आशु, सुरेन्द्र डावर, साधु सिंह धर्मसोत, राणा गुरजीत सिंह, रणदीप नाभा, सुखजिंदर सिंह रंधावा और राकेश पांडे शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें