फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बंदिश चाल पहचानी मियां मैं...’ से गूंजा पंजाब कला भवन

Sat, 15 Oct 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब कला भवन में अदनान खान की प्रस्तुति
विज्ञापन
पंजाब कला भवन के एमएस रंधावा ऑडिटोरियम में शनिवार को प्राचीन कला केंद्र की ओर से आयोजित तीन दिवसीय गायन एवं सितार समारोह के दूसरे दिन संगीत के सुरीले कलाकारों ने खूब रंग जमाया। कार्यक्रम में दिल्ली से आए अदनान खान ने सितार पर तो वहीं मीता ने शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत अदनान खान ने राग कल्याण से की। उन्होंने विलंबित तीन ताल का सुंदर प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इसके बाद उन्होंने द्रुत तीन ताल पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का समापन उन्होंने राग मिश्र खमाज से किया।

अदनान खान की सितार पर सुंदर प्रस्तुति के बाद मीता पंडित ने अपने गायन की शुरुआत राग मालगुंजी से की। इसके बाद मीता ने तीन ताल में तराना प्रस्तुत किया। वहीं राग खमाज में ‘बंदिश चाल पहचानी मियां मैं...’ प्रस्तुत करके मीता ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का समापन मीता ने राग पहाड़ी में ठुमरी से किया। मीता पंडित के साथ तबले पर मिथिलेश झा और हारमोनियम पर पैरोमिता मुखर्जी ने बखूबी संगत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें