फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब कांग्रेस में कलह : प्रदेश अध्यक्ष बदलने की अटकलों पर सुनील जाखड़ बोले... तो हटा दीजिए मुझे

Fri, 11 Jun 2021 02:34 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कमेटी के सदस्य और पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि रिपोर्ट सौंप दी गई है। इसे पंजाब के सभी कांग्रेस नेताओं से बातचीत कर उनकी राय के आधार पर तैयार किया गया है। 
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस का विवाद सुलझाने के लिए गठित तीन सदस्यीय कमेटी ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट कांग्रेस हाईकमान को सौंप दी। रिपोर्ट में कमेटी ने क्या सिफारिश की हैं, उसका खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि पार्टी नाराज विधायकों को मनाने के लिए प्रदेश प्रधान को बदल सकती है और यह पद नवजोत सिद्धू को दिया जा सकता है। अब इस पर प्रदेश पार्टी  प्रधान सुनील जाखड़ ने प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन

 
जाखड़ ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव लड़ेगी। मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि अगर किसी और को पीसीसी प्रमुख नियुक्त करने से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलती है, तो इसे किया जाना चाहिए और मुझे हटा दिया जाना चाहिए। 

इससे पहले गुरुवार सुबह दिल्ली में तीन सदस्यीय कमेटी की बैठक हुई और उसके बाद कमेटी की रिपोर्ट को हाईकमान को सौंपने का फैसला लिया गया। इस संबंध में कमेटी के सदस्य और पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि रिपोर्ट सौंप दी गई है। इसे पंजाब के सभी कांग्रेस नेताओं से बातचीत कर उनकी राय के आधार पर तैयार किया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हाईकमान ने पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल और पंजाब कांग्रेस संगठन के पुनर्गठन में नाराज नेताओं को सम्मानजनक स्थान देने का मन बना लिया है। ऐसे में नवजोत सिंह सिद्ध् को कैप्टन मंत्रिमंडल में मंत्री पद की पेशकश हो सकती है। हालांकि सिद्धू ने 2019 में मंत्री पद ठुकराते हुए कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दिया था।

इस बार भी सिद्धू अगर नहीं माने तो उन्हें प्रदेश संगठन की कमान सौंपने के कयास लगाए जाने लगे हैं। इसके साथ ही हाईकमान ने पंजाब के सीनियर नेताओं को भी पार्टी में तरजीह देने का मन बना लिया है ताकि चुनाव में सीनियर नेताओं की जनता के बीच बनी साख का फायदा उठाया जा सके। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें