विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर बीर दविंदर सिंह
- फोटो : file
कांग्रेस में भी बगावत की आवाज बुलंद हुई है। विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर बीर दविंदर सिंह ने बुधवार को टीवी चैनल डिबेट के पीपीसीसी कोऑर्डिनेटर पद से इस्तीफा दे दिया। बीर दविंदर ने कहा कि कैप्टन ने कहा है कि जिस अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट घोटाले में उनके खिलाफ केस चल रहा है, उसमें बीर दविंदर शिकायतकर्ता हैं। एक अखबार में आया कैप्टन का यह बयान गलत है।
अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा है कि उन्होंने सिर्फ 12वीं विधानसभा में अमृतसर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की 32 एकड़ जमीन का मुद्दा उठाया था। जबकि, कैप्टन के खिलाफ केस 13वीं विधानसभा द्वारा गठित कमेटी की रिपोर्ट पर दर्ज किया गया था, जिसके वह सदस्य ही नहीं थे। गौरतलब है कि 2007 में कैप्टन द्वारा टिकट काटे जाने के बाद बीर दविंदर ने इस्तीफा देकर अकाली दल ज्वाइन कर लिया था। 2012 में वह पीपीपी से चुनाव लड़े। बाद में प्रताप बाजवा उन्हें वापस कांग्रेस में लाए, पर कैप्टन द्वारा नजरअंदाज किए जाने से वह नाराज चल रहे थे।