फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के कॉलेजों का न हो बंटवारा, चांसलर को पत्र लिखकर पहल करें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के कॉलेजों के बंटवारे के प्रस्ताव पर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने पंजाब के उच्च शिक्षा मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा से मुलाकात कर कहा कि पीयू से जो कालेज जुड़े हैं, उन्हें अलग न होने दिया जाए। इसके लिए चांसलर को पत्र लिखकर पहल करें।
विज्ञापन

पीयू छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री के समक्ष उच्चस्तरीय कमेटी की रिपोर्ट रखी और कहा कि पीयू शासन सुधार के लिए कमेटी ने चांसलर को प्रस्ताव दिया है कि रोपड़, मोहाली आदि निकटवर्ती कॉलेजों को पीयू में शामिल किया जाए और पीयू से दूर स्थित कॉलेजों को दूसरे विश्वविद्यालयों में शामिल कर दिया जाए। उन्हाेंने कहा कि इससे कॉलेजों के क्षेत्राधिकार बदलेंगे। छात्रों को नुकसान होगा। पीयू से जो कॉलेज जुड़े हैं उन्हें किसी हाल में दूर न किया जाए। इस पर सरकार की ओर से पहल की जानी चाहिए। चांसलर को पत्र लिखा जाए। साथ ही केंद्र सरकार से भी संपर्क किया जाए। इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि वह जल्द ही इसके लिए पहल करेंगे। किसी को कोई दिक्कत नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें