फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में पति-पत्नी सवार.. पुलिस ने काटा सामाजिक दूरी का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
कार में पति-पत्नी सवार.. पुलिस ने काटा सामाजिक दूरी का चालान
विज्ञापन

मौलीजागरां में सेक्टर-15 के रहने वाले निखिल के साथ घटी घटना
निखिल ने ट्विटर पर चालान की कॉपी शेयर कर पुलिस की इस करतूत के बारे में बताया
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। पुलिस का हैरत में डाल देना वाला एक कारनामा सामने आया है। दरअसल मौलीजागरां के मौली कांप्लेक्स के पास इनोवा सवार पति-पत्नी का पुलिस ने सामाजिक दूरी का चालान काट दिया। हैरत की बात है कि कार में सिर्फ पति-पत्नी ही सवार थे। इसके बावजूद पुलिस ने सामाजिक दूरी का चालान काट दिया। इसके बाद पीड़ित ने ट्विटर पर चंडीगढ़ पुलिस को चालान की कॉपी शेयर कर पुलिस के इस करतूत के बारे में बताया।
विज्ञापन

सेक्टर-15 के रहने वाले निखिल ने बताया कि वह अकांउंटेंट का काम करते हैं। मंगलवार शाम वह पत्नी के साथ इनोवा गाड़ी से पंचकूला के सेक्टर-17 में किसी काम से गए थे। वहां से शाम को लौटते वक्त गाड़ी की अगली सीट पर बैठी उनकी पत्नी कुछ खा रही थीं। इसके चलते उन्होंने मास्क नहीं पहना था। मौली कांप्लेक्स के पास पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली और उनका सामाजिक दूरी का चालान काट दिया। इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस के ट्विटर अकाउंट पर चालान की कॉपी भी शेयर की और लिखा कि ‘सरकारी लूट, पति कार चला रहा है, पत्नी बगल में बैठी है, 500 रुपये का सामाजिक दूरी का चालान, जबकि चालान काटने वाला अधिकारी ठुड्डी पर मास्क पहनता है। वहीं, मामले में मौलीजागरां थाना प्रभारी का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है, जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें