पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने पाकिस्तान को भारत में नार्को टेररिज्म फैलाने से बाज आने को कहा।
अमरिंदर ने कहा कि भारत में कोरोना वायरस के कारण संकट की स्थिति है। लेकिन इसके बावजूद पुलिस बल सीमा पर चल रही देश विरोधी गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रहा है।
बता दें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आज पंजाब और हरियाणा पुलिस की टीमों के साथ हरियाणा के सिरसा में एक नार्को टेररिस्ट रंजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि रंजीत के कथित रूप से हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर रियाज नायकू के साथ संबंध थे, जो हाल ही में जम्मू और कश्मीर में एक मुठभेड़ में मारा गया था।