फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिकार सीएम कैप्टन कल करेंगे किसानों की कर्जमाफी, 'आप' करेगी प्रदर्शन

Sun, 07 Jan 2018 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
विज्ञापन
Captain Amarinder Singh - फोटो : File Photo
विज्ञापन
ढाई एकड़ तक जमीनों के मालिक किसान की कर्ज माफी की शुरुआत रविवार से मानसा की नई अनाज मंडी से होगी। राज्य स्तरीय समागम में 5 जिलों के 35 हजार किसानों को यह राहत प्रदान होगी। मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की समूह कैबनेट के दौरे के कारण समागम वाली जगह पर सख्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। समागम की सफलता के लिए विभिन्न जिलों के करीब 2 हजार पुलिस कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जबकि आईजी बठिंडा रेंज समूह सुरक्षा प्रबंधों की देख-रेख कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी द्वारा विभिन्न वादों को पूरा करने के लिए आज से किसानों के कर्ज माफी की शुरुआत की जा रही है। मानसा में आयोजित राज्य स्तरीय समागम में मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह विशेष तौर पर पहुंचकर इस राहत की शुरुआत करेंगे। अनाज मंडी में आयोजित समागम में पंडाल में 40 हजार रे अधिक लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है। 

पता चला है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह हवाई सफर से दोपहर को 12 बजे स्थानीय पुलिस लाइन के प्रांगण में पहुंचेंगे, जहां से उनका सड़क के रास्ते समागम वाली जगह पर ले जाया जाएगा। आईजी बठिंडा मुखविंदर सिंह छीना की अगुवाई तले सख्त सुरक्षा प्रबंधों के तौर पर समारोह वाली जगह पर लगभग 2 हजार पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई। मानसा, फरीदकोट, बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा व फिरोजपुर जिलों के जिला पुलिस मुखी, आईआरबी व कमांडो की 7 कंपनियां के 4 कमांडर समागम दौरान अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।
विज्ञापन


मौके पर 7 जिलों की पुलिस के अलावा 7 कंपनियों के जवान ड्यूटी निभा रहें हैं। डिप्टी कमिश्नर मानसा धर्मपाल गुप्ता, एसएसपी परमबीर सिंह परमार समेत समूह जिला प्रशासन का ध्यान पिछले कई दिनों से प्रबंधों पर केंद्रित रहा। पिछले दो सप्ताह दौरान शनिवार व रविवार की सरकारी छुट्टियों में भी प्रशासनिक अधिकारी समेत अन्य संबंधित दफ्तर भी आम जैसे खुले रहे। 
Trending Videos
विज्ञापन

आप करेगी मुख्यमंत्री का काली झंडियों से स्वागत

Punjab CM Captain Amarinder Singh - फोटो : File Photo
पंजाब के प्रसिद्ध गायक करेंगे लोगों का मनोरंजन
समागम में पहुंचने वाले लोगों के मनोरंजन के लिए जिला प्रशासन ने भी प्रबंध किया गया हैं। पता चला है कि पंजाबी गायक गुरदास मान इस समागम में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। हालांकि किसी भी अधिकारी ने इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई लेकिन अधिक लोगों को बुलाने के लिए गुरदास मान को बुलाया गया हैं। 

विभिन्न किसान जत्थेबंदियां करेंगी रोष प्रदर्शन : 
मुख्य मंत्री के समागम को लेकर भले ही पुलिस बल तैनात किया गया है, लेकिन पंजाब किसान यूनियन, भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां समेत विभिन्न किसान जत्थेबंदियां 7 जनवरी को अपना रोष प्रदर्शन जाहिर करेंगी। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जिला अध्यक्ष राम सिंह भैणीवाघा व पंजाब किसान यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष रूलदू सिंह ने कहा कि कर्ज माफी में बड़ा हेर-फेर हुआ है, जरूरतमंद किसान इस लिस्ट से बाहर हैं। जिस के चलते किसान अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे। 

आप करेगी मुख्यमंत्री का काली झंडियों से स्वागत : 
आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता कालियां झंडियां लेकर मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का स्वागत करेंगे। पता चला है कि किसानों से पक्षपात करने के विरोध में आप के विरोधी गुट के नेता सुखपाल सिंह खहरा, अमन अरोड़ा, लुधियाना के विधायक सिमरजीत सिंह बैंस, बुढलाडा के विधायक बुद्धराम, तलवंडी साबो की विधायक बलजिंदर कौर मानसा में एकत्र होकर कालियां झंडियां दिखाकर विरोध करेंगे। मानसा के विधायक नाजर सिंह मानशाहिया ने बताया कि कर्ज माफी में पक्षपात, नशा मुक्त पंजाब न बना सकने, चुनाव समय किए वादे पर खरा न उतरने के रोष का लेकर रोष प्रदर्शन किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें