फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन, सोनू सूद, करीना, मिल्खा, हरभजन समेत कई शख्सियतों ने गाया ‘मिशन फतेह’

Wed, 03 Jun 2020 11:33 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फेसबुक - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
कोरोना के खिलाफ राज्य की लड़ाई के हिस्से के तौर पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को ‘मिशन फतेह’ गीत लॉन्च किया। इस गीत में प्रवासी मजदूरों की सहायता कर हीरो के तौर पर उभरे बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के साथ ही अमिताभ बच्चन, करीना कपूर, गुरदास मान और क्रिकेटर कपिल देव, हरभजन सिंह, मिल्खा सिंह के अलावा खेल और पंजाबी सिनेमा की कई शख्सियतों ने शिरकत की है।
विज्ञापन


इस गीत में वायरस को हराने और पंजाब को बचाने के लिए संकल्प और अनुशासन का संदेश दिया गया है। इस गीत में कोविड-19 पर फ़तेह के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखने, बाहर जाते समय मास्क पहनने और नियमित तौर पर हाथ धोने का संदेश दिया गया है। यह गीत गाने में सोहा अली ख़ान, रणदीप हुड्डा, रणविजय, पंजाब पुलिस के एएसआई हरजीत सिंह और टिकटॉक स्टार नूर, पंजाबी म्यूजिक़ डायरेक्टर बी. पराक और क्रिकेटर अंजुम मौदगिल भी शामिल हैं।

इसके अलावा पंजाबी फिल्म व संगीत उद्योग के सितारे गिप्पी ग्रेवाल, एमी विर्क, जैजी बी, बीनू ढिल्लों, पम्मी बाई, जसबीर जस्सी, राजवीर जवन्दा, रुबीना बाजवा, कुलविंदर बिल्ला, करमजीत अनमोल, सिंह, तरसेम जस्सड़, लखविंदर वडाली, हरजीत हरमन, बब्बल राय, जानी, कुलराज रंधावा, शिवजोत, हैपी रायकोटी, अफसाना ख़ान, निंजा, आतिश भी शामिल हैं।
विज्ञापन


कैप्टन के फेसबुक पेज पर अपलोड किया गया यह गाना विभिन्न टेलीविजन और रेडियो चैनलों पर भी प्रसारित किया जाएगा, ताकि  कोविड-19 के विरुद्ध सामूहिक तौर पर लड़ने का संदेश राज्य के हर घर तक पहुंचे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें