फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन की अफसरों को सलाह- आतंक फैलाया जा रहा, सतर्क रहें और सुरक्षाबलों को सहयोग करें

Tue, 29 Oct 2019 12:04 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कश्मीर के घटनाक्रम के मद्देनजर भारत में आतंक को पुनर्जीवित करने के लिए हो रहे प्रयासों पर चिंता जताई। साथ ही राज्य के नागरिक और प्रशासनिक अधिकारियों को निरंतर सतर्कता बनाए रखने और सुरक्षा बलों के साथ समन्वय  करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


अपने आधिकारिक आवास पर पंजाब आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन के लिए उनके द्वारा आयोजित रात्रिभोज में, मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य होने के नाते, विशेष रूप से कमजोर रहा है। उन्होंने, नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न नागरिक और सुरक्षा एजेंसियों के बीच घनिष्ठ समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया।

कैप्टन ने कहाकि सरकार पंजाब की शांति और सद्भाव को किसी भी कीमत पर खराब नहीं होने देगी। वर्तमान परिदृश्य में आईएएस अधिकारियों की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वे अलर्ट पर रहें, और सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर काम करें ताकि वे अपने-अपने जिलों में आंखें और कान बनाकर किसी भी घटना से निपट सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन बोले- संवदेनशील रवैया अपनाएं अफसर और लोग

आईएएस अधिकारियों के लिए पंजाब के किसी भी मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित इस तरह के रात्रि भोज में लगभग 100-पुरुष और महिला अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों के साथ अपनी बातचीत में, कैप्टन अमरिंदर ने भी आह्वान किया कि वे विधायकों और सैनिकों सहित सभी नागरिकों की जरूरतों के प्रति अधिक संवेदनशील हों।

उन्होंने विशेष रूप से सशस्त्र कर्मियों की समस्याओं के प्रति अधिक संवेदनशील होने के लिए कहा, जो किसी भी तरह के आंतरिक या बाहरी खतरे के दौरान शांति के समय में प्रशासन का अधिक से अधिक साथ देते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी समस्या लेकर आने वाले सैन्यकर्मी, प्रशासनिक अधिकारी के पास से  खाली हाथ न लौट पाएं।

मुख्यमंत्री ने हाल ही में प्रशासन द्वारा किए गए बाढ़ राहत कार्यों के दौरान अधिकारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों को भी याद किया। कैप्टन  ने नागरिकों के हित में आईएएस अधिकारियों और विधायकों के बीच घनिष्ठ और पारस्परिक सहयोग की आवश्यकता पर भी बल दिया। पंजाब आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष विनी महाजन ने अधिकारियों की ओर से इस अनूठी पहल के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें