फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम काज में कैप्टन का योगदान : पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने राम मंदिर निर्माण के लिए दो लाख रुपये किए दान

Wed, 10 Mar 2021 12:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पदाधिकारियों को चेक सौंपते कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण आगामी तीन साल में होगा। समर्पण निधि के जरिए देशभर के लोगों ने अपना सहयोग दिया। अब पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी मंदिर निर्माण के लिए दो लाख रुपये का दान किया। कैप्टन ने मंदिर निर्माण कमेटी के पदाधिकारियों को चेक सौंपा। 

विज्ञापन


देशभर से अब तक जुटे 2500 करोड़
अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बनने वाले मंदिर निर्माण के लिए 2500 करोड़ रुपए रुपये का चंदा इकट्ठा हुआ है। आगामी तीन वर्षों में राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा।
 
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जानकारी दी थी कि अभी तक हमारे पास 2500 करोड़ रुपए आ गए हैं। लेकिन यह अंतिम आंकड़ा नहीं है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजस्थान से सबसे ज्यादा राशि प्राप्त हुई है। वहीं तमिलनाडु से 85 करोड़, केरल से 13 करोड़ और पूर्वोत्तर के राज्यों में अरुणाचल प्रदेश से 4.5 करोड़, मणिपुर से दो करोड़, मिजोरम से 21 लाख, नागालैंड से 28 लाख और मेघालय से 85 लाख की राशि प्राप्त हुई है। लोग ऑनलाइन भी अपनी सहयोग राशि जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें