अधिकारियों के साथ सीएम मान की बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की गुरुवार को डीजीपी और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के प्रमुख के साथ अहम बैठक हुई। सीएम मान ने कहा कि आज डीजीपी पंजाब पुलिस और गैंगस्टर रोधी टास्क फोर्स के प्रमुख सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। पंजाब से गैंगस्टर संस्कृति को खत्म करने और पंजाबियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए।