फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: CM मान बोले- मनप्रीत की वजह से सरकारी खजाने को हुआ 60 करोड़ का नुकसान, एक-एक पैसे की भरपाई करूंगा

Mon, 14 Aug 2023 11:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल पर तीखा निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भाजपा नेता ने सत्ता में होते हुए एकतरफ तो राज्य में ई-स्टैंप व्यवस्था लागू कर दी और दूसरी ओर 1266 करोड़ रुपये के स्टैंप पेपर छापने के हुक्म दे दिए, जिस पर 57 करोड़ की लागत आनी थी।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा नेता मनप्रीत बादल पर सार्वजनिक मंच से जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अपने आप को बहुत बुद्धिमान और तजुर्बेकार समझने वाले नेताओं की पंजाब को कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि इन नेताओं ने ही सत्ता में रहते हुए राज्य की अंधी लूट की थी। उन्होंने कहा कि ‘मैं तो इन राजनीतिज्ञों के घटिया कारनामों की फाइलें देखकर हक्का-बक्का रह गया। वास्तव में यह फाइलें पंजाबियों के खून से भीगी हुई हैं। मनप्रीत की वजह से खजाने को 60 करोड़ का नुकसान हुआ। इन नेताओं से सरकारी खजाने के एक-एक पैसे की भरपाई करूंगा।’

विज्ञापन


पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल पर तीखा निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भाजपा नेता ने सत्ता में होते हुए एकतरफ तो राज्य में ई-स्टैंप व्यवस्था लागू कर दी और दूसरी ओर 1266 करोड़ रुपये के स्टैंप पेपर छापने के हुक्म दे दिए, जिस पर 57 करोड़ की लागत आनी थी। इस तजुर्बेकार पूर्व वित्त मंत्री के गलत फैसले से सरकारी खजाने को लगभग 60 करोड़ का घाटा हुआ है। इसी तरह अब उन पेपर को पंजाब लाने पर लाखों रुपये खर्च आएगा। उन्होंने कहा कि यह पेपर नासिक में पड़े हैं। उन्हें समझ नहीं आता है कि यह पैसे की भरपाई कहां से करेंगे।

मनप्रीत की सोच से पिछड़ा पंजाब

सीएम ने कहा कि उनकी सरकार ने अब तक 31,000 से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरियां दीं और 12710 कच्चे अध्यापकों को रेगुलर किया, जबकि दूसरी ओर पूर्व वित्त मंत्री राज्य के विकास और नौजवानों को नौकरियां देने के रास्ते में रोड़ा बने रहे। उन्होंने कहा कि यह भाजपा नेता 9 साल राज्य के खजाना मंत्री रहे और हर समय पर खजाना खाली का राग अलापते रहते थे। पूर्व वित्त मंत्री नकारात्मक सोच के शिकार हैं, जिस कारण विकास के पक्ष से राज्य पिछड़ गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें