फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतपाल की गिरफ्तारी पर बोले सीएम मान: 18 मार्च को पकड़ सकते थे, लेकिन तब गोलियां चलानी पड़ती

Sun, 23 Apr 2023 02:29 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सीएम भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में अमन शांति है। मैं कल पूरी रात नहीं सोया, लेकिन पंजाब के लिए मुझे नींद गंवाने का कोई दुख नहीं है।  
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि मैं पंजाब के साढ़े तीन करोड़ लोगों को आश्वस्त करता हूं कि पंजाब में अमन शांति है। सीएम ने अमृतपाल का नाम लिए बिना कहा कि मुझे इस मामले की पूरी जानकारी थी। मैं कल पूरी रात नहीं सोया, हर 15 मिनट में मैं अपडेट ले रहा था क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि कोई भी खून खराबा हो। लेकिन पंजाब के लिए मुझे नींद गंवाने का कोई दुख नहीं है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Amritpal Arrest: पत्नी से पूछताछ पर दबाव में आया अमृतपाल! अमित शाह के बयान के बाद हुआ बड़ा एक्शन

भगवंत मान ने कहा कि 18 मार्च को भी अमृतपाल की गिरफ्तारी हो सकती थी लेकिन गोली चलानी पड़ती, इसलिए पंजाब पुलिस ने काफी संयम बरता। उन्होंने पंजाब पुलिस की पूरे ऑपरेशन के लिए पीठ भी थपथपाई।   
विज्ञापन
विज्ञापन




सीएम मान ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए खतरा बने लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। मान ने कहा कि आप सरकार लोगों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए काम कर रही है और यह हमारी जिम्मेदारी और कर्तव्य है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें